IND vs ENG Highlights: 76 रन पर सिमटी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच; सीरीज में 2-0 से आगे
{"_id":"6a4d1aa18cdb3144d30d05a3","slug":"ind-vs-eng-t20-live-score-india-vs-england-3rd-t20i-match-trent-bridge-ground-scorecard-result-updates-2026-07-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: 76 रन पर सिमटी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच; सीरीज में 2-0 से आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 08 Jul 2026 01:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:00 AM IST
खास बातें
IND vs ENG 3rd T20i 2026: भारतीय बल्लेबाजों का तीसरे टी20 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रनों के बड़े अंतर से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:59 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत की बड़ी हार
इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से 13-13 रन निकले। वहीं, सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। आदिल राशिद ने दो और विल जैक्स ने एक विकेट लिया।
12:55 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: हर्षित आउट
भारत ने 70 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिए हैं। जोश टंग ने हर्षित को आउट किया जो 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
12:47 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत के आठ विकेट गिरे
इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की हालत बेहद खराब है। भारत ने 68 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए हैं। अर्शदीप सिंह आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अर्शदीप ने चार रन बनाए।12:36 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को छठा झटका विल जैक्स ने दिया। उन्होंने बटलर के हाथों तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। अब हर्षित का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।12:29 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: धोनी पहुंचे स्टेडियम
आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं।Birthday Boy in the house 🥳
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
Drop your wishes for the great @msdhoni 👇#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/u6d5nxYq3t
12:25 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: 52 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: 41 पर भारत को चौथा झटका
41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।12:17 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बेथेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।12:10 AM, 08-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
भारत को पावरप्ले के अंदर दो झटके लगे हैं। पहले अभिषेक शर्मा आउट हुए और अब वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए हैं। वैभव पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया।12:04 AM, 08-Jul-2026