फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dada: 'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

Wed, 08 Jul 2026 10:33 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Kiran Vinod Kumar Jain Updated Wed, 08 Jul 2026 10:33 AM IST
सार

DADA The Sourav Ganguly Story First Look Release: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बायोपिक से मेकर्स ने अभिनेता राजकुमार राव का पहला लुक रिलीज किया है।
 

विज्ञापन
Rajkummar rao first look in dada the sourav ganguly story out on sourav ganguly 54th birthday
गांगुली बायोपिक में राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आज सामने आ गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव, सौरव के सबसे यादगार पल को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर में राजकुमार राव का लुक युवा सौरव गांगुली की याद दिला रहा है। इसके लिए अभिनेता के हेयरस्टाइल, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज पर खास काम किया गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी।
Rajkummar rao first look in dada the sourav ganguly story out on sourav ganguly 54th birthday
राजकुमार राव और सौरव गांगुली - फोटो : X
कई साल से बन रही फिल्म
गांगुली की बायोपिक की चर्चा बीते काफी वक्त से चल रही है। पहले यह तय नहीं था कि उनका किरदार कौन निभाएगा। बाद में राजकुमार राव के नाम पर सहमति बनी। इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और अब इसका पहला पोस्टर सामने आ गया है।
इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। फिल्म को टी-सीरीज, डीबीएल और लव फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। 
Rajkummar rao first look in dada the sourav ganguly story out on sourav ganguly 54th birthday
दादा बायोपिक - फोटो : instagram @rajkummar_rao
फिल्म में क्या होगा? 
फिल्म में गांगुली के क्रिकेट करियर के अहम पड़ावों को दिखाया जाएगा। इसमें उनके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने, जीवन के संघर्ष और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को दिखाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao first look in dada the sourav ganguly story out on sourav ganguly 54th birthday
बॉलीवुड में अब तक बनीं यह क्रिकेट बायोपिक - फोटो : अमर उजाला

लॉर्ड्स की बालकनी से शुरू हुई नई सोच
बात करें इस फर्स्ट लुक पोस्टर की तो यह पल 13 जुलाई 2002 का है जब भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीता था। जीत के बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारकर लहराई थी। उस समय इस जश्न पर काफी चर्चा हुई थी। बाद में यही तस्वीर भारतीय टीम के बदले हुए तेवर की पहचान बन गई। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा और विदेशों में भी टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed