फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: ‘लोग सिर्फ ग्लैमर देखते हैं…' अनिता हसनंदानी ने साझा की करियर और टीवी की दुनिया से जुड़ी बातें

Wed, 08 Jul 2026 03:31 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

Anita Hassanandani Exclusive Interview: अनिता हसनंदानी टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों वह सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में एक अहम किरदार निभा रही हैं। अमर उजाला से हालिया बातचीत में उन्होंने टीवी सीरियल की दुनिया और अपने करियर को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Anita Hassanandani Exclusive Interview Actress Talk About Her Tv Serial Tum se Tum Tak And Career
अनिता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला

करीब दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं अनिता हसनंदानी ने छोटे पर्दे के कई दौर देखे हैं। सास-बहू सीरियल से लेकर ओटीटी तक का बदलाव देखा। बदलती हुई इंडस्ट्री के साथ उन्होंने खुद को भी बदला है। इन दिनों वह टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में राजनंदिनी का किरदार निभा रही हैं। अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में अनिता ने अपने करियर, टीवी इंडस्ट्री और अपनी बदली हुई सोच पर खुलकर बात की है।  

Anita Hassanandani Exclusive Interview Actress Talk About Her Tv Serial Tum se Tum Tak And Career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम@anitahassanandani

रिश्तों में बेवजह की उलझनें पसंद नहीं हैं 
सीरियल ‘तुम से तुम’ में अनिता का किरदार राजनंदिनी अपने मन की बात को खुलकर कहता है। क्या असल जिंदगी में अनीता हसनंदानी भी ऐसी हैं। इस पर वह कहती हैं, ‘मैं अपने बारे में ऐसा तो नहीं कहूंगी। मुझे लगता है कि जिंदगी में कोई भी पूरी तरह सॉर्टेड नहीं होता है। हां, मैं अपनी फीलिंग्स को लेकर हमेशा ईमानदार रही हूं। रिश्तों में मुझे बेवजह की उलझनें पसंद नहीं हैं। मुझे रिश्तों में साफगोई पसंद है। शायद यही वजह है कि मैं राजनंदिनी से भी तुरंत जुड़ गई। उसके अंदर एक गरिमा है, एक सादगी है।'
वह आगे कहती हैं, ‘मुझे इस सीरियल में रिश्तों की कई परतें दिखी हैं। कोई भी किरदार परफेक्ट नहीं है और यही बात इसे अलग बनाती है।' 

Anita Hassanandani Exclusive Interview Actress Talk About Her Tv Serial Tum se Tum Tak And Career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani

अच्छी कहानियां और काम याद रहता है 
सास-बहू से लेकर सुपरनैचुरल और ओटीटी तक, अनिता ने टीवी का हर दौर देखा है। लेकिन किसी ट्रेंड की आलोचना करने के बजाय वह खुद में आए बदलाव की बात करती हैं। अनीता कहती हैं, 'अगर एक चीज वापस नहीं आनी चाहिए, तो वो है खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना। पहले मैं छोटी-छोटी बातों पर बहुत परेशान हो जाती थी। अब समझ आया है कि प्रोसेस पर भरोसा रखना चाहिए। आखिर में ट्रेंड नहीं अच्छी कहानियां और अच्छा काम ही याद रहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Hassanandani Exclusive Interview Actress Talk About Her Tv Serial Tum se Tum Tak And Career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani

लोग सिर्फ इंडस्ट्री का ग्लैमर देखते हैं 
टीवी इंडस्ट्री को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है? इस सवाल पर अनिता जवाब देती हैं, 'लोगों को लगता है कि रोज टीवी पर दिखते हैं, तो शायद यह आसान काम होगा। लेकिन इसके पीछे कितनी मेहनत होती है, इसका अंदाजा बहुत कम लोगों को है। लंबे वक्त तक शूटिंग, कम समय में तैयारी और लगातार इमोशनल सीन करना आसान नहीं होता है। लोग ग्लैमर देखते हैं लेकिन उसके पीछे का अनुशासन और मेहनत नहीं।' 

विज्ञापन
Anita Hassanandani Exclusive Interview Actress Talk About Her Tv Serial Tum se Tum Tak And Career
अनिता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani

20 साल की अनिता से बस एक ही बात कहूंगी 
20 साल की अनिता को एक खास सलाह देने की वह करती हैं। वह कहती हैं, 'मैं उससे सिर्फ इतना कहूंगी कि रिलैक्स रहो। तुम सबकुछ ठीक कर रही हो। उस वक्त मैं खुद पर बहुत सख्त थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहती थी। आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि हर दौर ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया और उसी ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed