{"_id":"6a3e40b6cb9a60954a0e84f9","slug":"arshad-warsi-exclusive-interview-actor-talk-about-rajkumar-hirani-new-series-pritam-and-pedro-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: ‘राजू ने ऐसी हरकत पहले कभी नहीं की…’, अरशद वारसी ने सुनाए ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ से जुड़े किस्से","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: ‘राजू ने ऐसी हरकत पहले कभी नहीं की…’, अरशद वारसी ने सुनाए ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ से जुड़े किस्से
Arshad Warsi Exclusive Interview: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फिल्मों का नाम लिया जाता है तो कई दिग्गज कलाकारों के साथ अरशर वारसी का जिक्र भी होता है। जल्द ही वह साइबर क्राइम पर आधारित एक कॉमेडी सीरीज ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनका रोल क्या है? सीरीज की शूटिंग पर जो मजेदार किस्से हुए, वह भी हाल ही में अमर उजाला से अरशद वारसी ने साझा किए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता अरशद वारसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा अरशद वारसी रहे हैं। इस फिल्म में निभाया उनका ‘सर्किट’ का रोल आज भी दर्शकों को याद है। एक बार फिर वह राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी के साथ अरशद अभिनय करते नजर आएंगे। इस सीरीज, शूटिंग से जुड़े किस्से हाल ही में अरशद वारसी ने अमर उजाला डिजिटल से एक खास बातचीत के दौरान साझा किए हैं। पढ़िए, बातचीत के प्रमुख अंश-
2 of 4
वीर हिरानी और अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
राजू की स्क्रिप्ट एक्साइटमेंट पैदा करती है
राजकुमार हिरानी के साथ दोबारा काम करने को लेकर अरशद वारसी ने कहा कि उनके साथ हर प्रोजेक्ट अपने आप में खास होता है। वह कहते हैं, ‘जब भी राजू (राजकुमार हिरानी) का फोन आता है और स्क्रिप्ट की बात होती है, इसके बाद एक अलग तरह की उत्सुकता पैदा हो जाती है। मुझे पहले से पता होता है कि कुछ बहुत अच्छा सुनने को मिलेगा। इस बार ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ की कहानी सुनकर लगा कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं है। डिजिटल फ्रॉड आज बहुत हो रहा है, ऐसे में लोगों तक इसकी बात पहुंचनी चाहिए।’
अरशद वारसी आगे कहते हैं, ‘मैं कई बार सोचता हूं कि डिजिटल फ्रॉड जैसे सब्जेक्ट पर कुछ होना चाहिए। यह चीज बहुत खतरनाक होती जा रही है। अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऊपर से राजू की लिखावट और उनकी सोच, मुझे सच में बहुत पसंद आई। साथ ही गोवा में शूटिंग होनी थी, फिर मना करने की वजह ही क्या थी (हंसते हुए)।’
पिकअप ट्रक में बैठकर की गोवा की सैर
सीरीज ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ की शूटिंग गोवा में हुई। गोवा शेड्यूल को याद करते हुए अरशद वारसी ने कई मजेदार किस्से साझा किए। वह कहते हैं, ‘गोवा में हमने बहुत अच्छा समय बिताया। मेरा वहां घर है, इसलिए ज्यादातर खाना घर से ही आता था। कई बार हम सब साथ बैठकर डिनर करते थे। लेकिन एक चीज शायद मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं और राजू एक पिकअप ट्रक के पीछे खुले में बैठकर घूम रहे थे। मुझे पूरा यकीन है कि राजू ने जिंदगी में ऐसी हरकत पहले कभी नहीं की होगी। खुली हवा में बैठकर गोवा घूमने का मजा ही अलग था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
सेट पर इस बात का लगता था अरशद को डर
अरशद ने बताया कि ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ प्रोजेक्ट की एक और दिलचस्प बात यह थी कि सेट पर दो बिल्कुल अलग स्वभाव वाले फिल्ममेकर मौजूद थे। अभिनेता ने हंसते हुए कहा, ‘शुरुआत में मुझे लग रहा था कि कहीं इन दोनों के बीच मैं ही न फंस जाऊं। इधर अविनाश सेट पर काफी गंभीर रहते थे और उधर राजू का अपना अलग ही मजाकिया अंदाज है। लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ, मुझे समझ आ गया कि यह सफर बहुत मजेदार रहने वाला है।’
अरशद ने आगे कहा, ‘मैं कई ऐसे सेट पर काम कर चुका हूं, जहां बहुत पाबंदियां होती हैं। ऐसे में कलाकार को लगता है कि आखिर उसने फिल्म के लिए हां ही क्यों कहा? लेकिन ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ के सेट पर ऐसा बिल्कुल नहीं था। जब मुझे क्रिएटिव आजादी मिली तो भरोसा हो गया कि इस सीरीज में काम करने में बहुत मजा आएगा।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।