Neha Dhupia: नेहा धूपिया जमकर पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट को लेकर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सब बंद करो’
Neha Dhupia Lashed Out At Paparazzi: नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। एक वायरल वीडियो में वह पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गईं। उन्होंने पैपराजी को वाहियात तरीके से एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेने पर डांटा। जानिए, क्या-क्या बोलीं नेहा धूपिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘ये बदतमीजी से बैकशॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? बंद करो।’ सोमवार रात एक इवेंट में शामिल हुईं नेहा धूपिया ने सख्ती से यह बात पैपराजी के सामने कही। नेहा इस बात से बहुत नाराज हैं कि कई पैपराजी एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेते हैं, जो बहुत ही खराब ढंग से लिए जाते हैं। जानिए, नेहा धूपिया ने किस तरह से पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई।
नेहा धूपिया ने कहा कि किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना
वायरल वीडियो में नेहा कहती हैं, ‘मेरा बैक शॉट नहीं लेना है। किसी का भी बैक शॉट नहीं लेना है। बोल बोल कर थक गए हैं। बैग उठाकर, किताब उठाकर, पीछे चलकर देख लिया। यह सब नहीं चलेगा अब। बंद करो यह सब। हमलोग बहुत इज्जत से बात करते हैं, आप लोगों से। आप लोग यह सब मत करो।’
Actress Neha Dhupia strongly scolded the paparazzi for taking back shots from behind.
She said, "These paparazzi have become disrespectful. All they do is take back shots from behind. We're tired of telling them again and again - this needs to stop completely."विज्ञापन विज्ञापन
Recently, Neha… pic.twitter.com/uEgE2c3ikV — Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 30, 2026
यह नई बात नहीं है कि पैपराजी के बैक शॉट लेने की आदत से एक्ट्रेसेस परेशान हैं। पहले भी गौहर खान, भारती सिंह इस मामले पर खुलकर बात कर चुकी हैं। गौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पैपराजी को लताड़ा था। गौहर ने कहा था, ‘क्या पैप्स छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो लगातार अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। आप लोग अपनी लिमिट पार नहीं कर सकते हैं।’
वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में पैपराजी की क्लास ली थी। भारती सिंह ने फनी स्टाइल में पैपराजी से पूछा- ‘आप लोग जब किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो? और लिखते हो- Guess Who?’
कुछ एक्ट्रेसेस ने तो पैपराजी के सामने अब बैक वॉक करना ही छोड़ दिया है। वह पैपराजी को फोटो क्लिक करवाती हैं और उसके बाद उनके जाने का वेट करती हैं।