पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shivangi Joshi Talk About Her Engagement In Show Lock Upp 2 Says I want to get married

Shivangi Joshi: ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी के फैंस को मिला सरप्राइज, सगाई को लेकर दिया हिंट; बोलीं- ‘मैं शादी…’

Wed, 01 Jul 2026 09:48 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

Shivangi Joshi Engagement News: टीवी के सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं शिवांगी जोशी। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में अपनी सगाई और शादी को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Shivangi Joshi Talk About Her Engagement In Show Lock Upp 2 Says I want to get married
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवांगी जोशी की जिंदगी में प्यार की बहार आ चुकी है, जल्द ही वह उस शख्स को अपना हमसफर भी बनाने की सोच रही हैं। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में एक प्रतियोगी से शिवांगी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी खास राज खोला। उन्होंने बताया कि वह एंगेज्ड हैं यानी कि उनकी सगाई हो चुकी है। शादी को लेकर शिवांगी के क्या प्लान हैं, जानिए।  

विज्ञापन

शिवांगी ने अपनी सगाई और शादी को लेकर क्या कहा? 
शिवांगी जोशी का ‘लॉकअप 2’ से एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक प्रतियोगी को बता रही हैं कि वह एंगेज्ड हैं। शिवांगी कहती हैं, ‘मैं सीधा शादी करना चाहती हूं।’ तब प्रतियोगी पूछती हैं कि शिवांगी को कैसा लड़का पसंद है। इस पर शिवांगी मुस्कुराती हैं और कहती हैं, ‘मैं एंगेज्ड हूं।’ इसका मतलब है कि शिवांगी ने सगाई कर ली है। वह शख्स कौन है? क्या करता है? इस बारे में अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया है। 

विज्ञापन

बता दें कि शिवांगी का कुशाल टंडन से काफी पहले ही ब्रेकअप हो चुका है। दोनों एक लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Pure cinema (@purecinemaism)

विज्ञापन
विज्ञापन

Shivangi Joshi Talk About Her Engagement In Show Lock Upp 2 Says I want to get married
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा से लिंकअप की लगी अटकलें 
एक तरफ शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई की बात कही है। वहीं ‘लॉकअप 2’ में उनका नाम एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में साथ काम कर चुके हैं। शो में भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आती है।  

इन सीरियलों का हिस्सा रही हैं शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे रोमांटिक और फैमिली ड्रामा शो किए हैं। इन सीरियलों के कारण उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed