पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Inti Bangaaram: 50 करोड़ पार हुई सामंथा की फिल्म, जानें 'मां इंटी बंगारम' का 12वें दिन का कलेक्शन

Tue, 30 Jun 2026 09:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 30 Jun 2026 09:15 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12: 'मां इंटी बंगारम' के कलेक्शन में 12वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12 total earning of Samanth Film Collection
मां इंटी बंगारम - फोटो : अमर उजाला
साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआत से ही फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं इसने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12 total earning of Samanth Film Collection
मां इंटी बंगारम - फोटो : X
‘मां इंटी बंगारम' का टोटल कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ ने पहले और दूसरे वीकएंड पर बढ़िया कमाई की है। आज बारहवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 50.97 करोड़ रुपये हो गया है।

Welcome To The Jungle: पांचवें दिन तोड़ा 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड, जानें 'वेलकम टू द जंगल' का कुल कलेक्शन

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12 total earning of Samanth Film Collection
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
‘मां इंटी बंगारम’ का अब तक का कलेक्शन
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 33.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • आठवें दिन इसने 4.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • नौवें दिन इसने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दसवें दिन फिल्म ने 5.30 करोड़ रुपये कमाए।
  • ग्यारवहें दिन इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12 total earning of Samanth Film Collection
‘मां इंटी बंगारम’ - फोटो : इंस्टाग्राम
‘मां इंटी बंगारम’ से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और  ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 5.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है।
विज्ञापन
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 12 total earning of Samanth Film Collection
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'मां इंटी बंगारम' की कहानी
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में ट्विस्ट आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed