{"_id":"6a3e5370e480848a7b08a47c","slug":"top-10-films-box-office-report-from-dhurandhar-the-revenge-to-raja-shivaji-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बरसात, 'धुरंधर 2' से लेकर 'राजा शिवाजी' तक जानें किसने कितना कमाया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मानसून से पहले बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बरसात, 'धुरंधर 2' से लेकर 'राजा शिवाजी' तक जानें किसने कितना कमाया?
Tue, 30 Jun 2026 07:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:00 PM IST
सार
Box Office Report 2026 Top 10 Movies: साल 2026 की पहली छमाही खत्म हो चुकी है। इस साल जनवरी से लेकर जून तक बॉलीवुड समेत साउथ की कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। इस खबर में जानिए इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2026 जहां अब तक कई दर्शकों के लिए मनोरंजक रहा, वहीं कुछ फिल्ममेकर्स के लिए यह मुनाफा देने वाला भी साबित हुआ। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंड्स्ट्री में भी यह साल काफी शुभ साबित हुआ।
धुरंधर: द रिवेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
1. धुरंधर: द रिवेंज
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले पार्ट की रिलीज के साथ दिसंबर 2025 में ही कर दी गई थी। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

- बजट: 225 से 250 करोड़ के करीब
- भारत में कमाई: 1149.30 करोड़ रुपये
- वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 1813.39 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. बॉर्डर 2
फिल्म 'बॉर्डर -2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और माेना सिंह समेत कई कलाकार नजर आए थे। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी हुई है।

- बजट: 250 से 275 करोड़ के करीब
- भारत में कमाई: 329.43 करोड़ रुपये
- वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 450.19 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
पेद्दी
- फोटो : एक्स
3. पेद्दी
फिल्म 'पेद्दी' बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की बहुप्रतिक्षित फिल्म थी। फिल्म की स्पोर्ट्स ड्रामा कहानी से लेकर रामचरण की एक्टिंग तक को काफी पसंद किया गया। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिवराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म एक विवाद के चलते भी खूब चर्चा में रही।

- बजट: 300 से लेकर 350 करोड़ के करीब
- भारत में कमाई: 240.48 करोड़ रुपये
- वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 336.85 करोड़ रुपये
विज्ञापन
मन शंकर वरप्रसाद गारू
- फोटो : सोशल मीडिया
4. मन शंकर वरप्रसाद गारू
फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गारू' 12 जनवरी 2026 के रिलीज हुई थी। इसी दौरान पोंगल होने की वजह से इसे त्यौहार का खास फायदा मिला। फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा, जरीना वहाब समेत कई कलाकार अहम किरदारों में थे।
फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गारू' 12 जनवरी 2026 के रिलीज हुई थी। इसी दौरान पोंगल होने की वजह से इसे त्यौहार का खास फायदा मिला। फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा, जरीना वहाब समेत कई कलाकार अहम किरदारों में थे।
- बजट: 200 करोड़ के करीब
- भारत में कमाई: 218.47 करोड़ रुपये
- वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 301.49 करोड़ रुपये