पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट की 'अल्फा' को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, सामने आई कहानी की एक झलक

Tue, 30 Jun 2026 06:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 30 Jun 2026 06:32 PM IST
सार

Alpha: आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' सेंसर बोर्ड की तरफ से पास हो गई है। सीबीएफसी ने फिल्म की कहानी का सारांश भी बताया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt upcoming film Alpha gets UA 16 certificate from CBFC
अल्फा - फोटो : एक्स
रिलीज से पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' चर्चा में है। फैंस इसकी हर अपडेट जानना चाहते हैं। इस बीच 'अल्फा' ने एक जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। आइए जानते हैं फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट मिला है और इसमें कितने कट लगे हैं।
Alia Bhatt upcoming film Alpha gets UA 16 certificate from CBFC
अल्फा - फोटो : एक्स
'अल्फा' को मिला सर्टिफिकेट
न्यूज 18 के मुताबिक शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म 3 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें आलिया का पहला एक्शन रोल है। सीबीएफसी की लिस्टिंग से फिल्म की अवधि (रनटाइम) का भी पता चला है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि 'अल्फा' 140 मिनट यानी 2 घंटे 20 मिनट की होगी।

'महिलाओं को सुपरस्टार बनाने में भी की जानी चाहिए उतनी ही मेहनत' सामंथा ने की पुरुषों से बराबरी की बात

Alia Bhatt upcoming film Alpha gets UA 16 certificate from CBFC
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में लगे कट की बात करें तो इस तरह की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बिना कट के पास हुई है।
इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt upcoming film Alpha gets UA 16 certificate from CBFC
अल्फा - फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
सर्टिफिकेट देने के अलावा, सीबीएफसी की वेबसाइट ने फिल्म की कहानी की एक झलक भी शेयर की है, जिससे फैंस को आलिया के किरदार 'सीता' के बारे में पता चलता है। इसमें लिखा है, 'बदले की भावना से प्रेरित होकर, एक युवा लड़की अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को खत्म कर देती है, जब तक कि उसकी यात्रा उसकी अपनी जिंदगी के छिपे हुए सच को उजागर नहीं कर देती। वह निडर और कठोर है, और अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाते हुए किसी भी हद तक जा सकती है।'
विज्ञापन
Alia Bhatt upcoming film Alpha gets UA 16 certificate from CBFC
अल्फा - फोटो : एक्स
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। इसके बाद, वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed