पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' की मनाई 26वीं सालगिरह, अभिषेक बच्चन के साथ साझा की तस्वीरें

Tue, 30 Jun 2026 03:49 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 03:49 PM IST
सार

Refugee 26th Anniversary: करीना कपूर ने आज अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के 26 साल पूरे होना का जश्न मनाया। इस खुशी में करीना ने सोशल मीडिया पर अपने सह-कलाकार अभिषेक बच्चन के साथ कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor revisits debut film Refugee shares stills with Abhishek Bachchan on its 26th anniversary
फिल्म 'रिफ्यूजी' - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। 30 जून को इस फिल्म की रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दिनों की कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें शेयर की हैं।

Kareena Kapoor revisits debut film Refugee shares stills with Abhishek Bachchan on its 26th anniversary
फिल्म 'रिफ्यूजी' - फोटो : इंस्टाग्राम

'रिफ्यूजी' की रिलीज के पूरे हुए 26 साल
पुरानी यादों को ताजा करते हए करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से जुड़ी तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने हीरो अभिषेक बच्चन के साथ गले मिलती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उनका एक क्लोज-अप शॉट है, जिसमें उन्होंने भूरे रंग की शॉल ओढ़ी हुई है। 

इसके अलावा तीसरी तस्वीर में करीना एक काले रंग के बुर्के में नजर आ रही हैं। करीना ने इन तस्वीरों के साथ कोई लंबा मैसेज नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक लाल दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है।

Kareena Kapoor revisits debut film Refugee shares stills with Abhishek Bachchan on its 26th anniversary
फिल्म 'रिफ्यूजी' - फोटो : सोशल मीडिया

'रिफ्यूजी' की स्टार कास्ट
फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था। इसी फिल्म से करीना कपूर और अभिषेक बच्चन दोनों ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में करीना और अभिषेक के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor revisits debut film Refugee shares stills with Abhishek Bachchan on its 26th anniversary
फिल्म 'रिफ्यूजी' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'रिफ्यूजी' की कहानी
इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर, कच्छ के रण पर बनी है। इसमें अभिषेक बच्चन ने एक ऐसे आदमी का रोल निभाया है, जिसका कोई नाम नहीं होता और सब उसे 'रिफ्यूजी' कहते हैं। वह लोगों को गैर-कानूनी तरीके से बॉर्डर पार कराता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसे 'नाजनीन' यानी करीना कपूर से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों की जिंदगी भारत-पाकिस्तान के तनाव और बंटवारे के दर्द के बीच उलझ जाती है।

हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म की कहानी, कलाकारों का अभिनय और इसके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। अनु मलिक के संगीत से सजे गाने जैसे 'पंछी नदियां पवन के झोंके' और 'ऐसा लगता है' आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।
विज्ञापन
Kareena Kapoor revisits debut film Refugee shares stills with Abhishek Bachchan on its 26th anniversary
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना की सफलता का सफर
'रिफ्यूजी' से शुरुआत करने के बाद करीना कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'जब वी मेट', '3 इडियट्स', 'बजरंगी भाईजान', 'क्रू' और 'द बकिंघम मर्डर्स' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed