पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमि पेडनेकर ने की पुष्कर यात्रा, साझा की पवित्र मंदिरों और घाटों की तस्वीरें

Tue, 30 Jun 2026 02:50 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 02:50 PM IST
सार

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने पुष्कर के पवित्र मंदिरों और घाटों की यात्री की। इसकी खास झलक भूमि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।
 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar shares emotional journey through Pushkar sacred temples and ghats
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में राजस्थान के पवित्र शहर पुष्कर की यात्रा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के गहरे और भावुक अनुभव को फैंस के साथ साझा किया है। 

 
Bhumi Pednekar shares emotional journey through Pushkar sacred temples and ghats
भूमि - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमि ने साझा की पुष्कर यात्रा की तस्वीरें
भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुष्कर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। भूमि ने बताया कि पुष्कर एक ऐसी जगह है जहां इतिहास, पुरानी कहानियां और आस्था एक साथ मिलकर दिल को छू लेती हैं। इस यात्रा के दौरान भूमि को वहां के पवित्र मंदिरों और घाटों पर बहुत सुकून मिला।

Bhumi Pednekar shares emotional journey through Pushkar sacred temples and ghats
भूमि - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रह्मा नगरी में हुआ अध्यात्म का अनुभव
भूमि ने पुष्कर के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हम सब भगवान ब्रह्मा की सुंदर रचना हैं। पुष्कर घूमते हुए मेरे मन में यही ख्याल आ रहा था। इस शहर में 1100 से ज्यादा मंदिर हैं और यह भगवान ब्रह्मा का मुख्य तीर्थ स्थल है। यहां की कहानियों ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar shares emotional journey through Pushkar sacred temples and ghats
भूमि - फोटो : इंस्टाग्राम

पशु आश्रय गृह ने जीता दिल
मंदिरों के दर्शन करने के अलावा भूमि वहां की एक जानवरों की संस्था गईं। इस यात्रा ने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी। इस संस्था में उन बेसहारा और घायल जानवरों की देखभाल की जाती है, जिन्हें किसी हादसे या क्रूरता का सामना करना पड़ा हो।

इस संस्था में लकवाग्रस्त गायों, पक्षियों, बत्तखों, बंदरों और कई जीवों को बड़े प्यार और सम्मान से रखा जाता है। भूमि ने लिखा, 'इन बेजुबानों की सेवा को देखकर उन्हें महसूस हुआ कि सेवा ही पूजा का सबसे सच्चा रूप है।'

विज्ञापन
Bhumi Pednekar shares emotional journey through Pushkar sacred temples and ghats
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मेल
भूमि ने पुष्कर के खाने-पीने और संस्कृति की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि पुष्कर में जहां एक तरफ पारंपरिक और मशहूर मालपुए मिलते हैं। वहीं यहां पर दुनिया भर की संस्कृति को समेटे हुए इजराइली कैफे भी हैं।

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन महाकाल में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed