पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन महाकाल में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो

Tue, 30 Jun 2026 01:59 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसकी खास झलक परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। दोनों ने यहां भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।


Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति ने साझा किया वीडियो
परिणीति ने इस आध्यात्मिक यात्रा का एक खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में परिणीति पीच रंग की पारंपरिक साड़ी में सिर ढके हुए नजर आ रही हैं। वहीं राघव चड्ढा पारंपरिक पोशाक के साथ केसरिया शॉल ओढ़े हुए हैं। दोनों मंदिर के पुजारियों के साथ पूरे भक्ति भाव से बैठकर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)


Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिव स्तुति को मिला फैंस का प्यार
इस वीडियो के साथ परिणीति ने अपने फैंस के लिए एक बेहद निजी और खास बात साझा की। उन्होंने बताया कि जब वह गर्भवती थीं, तब एक शांत सुबह उन्होंने एक 'शिव स्तुति' रिकॉर्ड की थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोगों को यह इतनी पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Raghav Chadha seek blessings at Ujjain Mahakal
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिव स्तुति बनी सुबह की प्लेलिस्ट का हिस्सा 
परिणीति ने लिखा, 'मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक सुबह इस शिव स्तुति को रिकॉर्ड किया था। मुझे अंदाजा नहीं था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। मुझे बेहद खुशी है कि यह स्तुति अब आप लोगों की सुबह की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुकी है, ठीक वैसे ही जैसे कई साल से यह हमारे परिवार की प्लेलिस्ट में शामिल थी।'

यह भी पढ़ें: Alpha Cast Fees: कितनी है 'अल्फा' के स्टार्स की फीस? बॉबी देओल और ऋतिक से ज्यादा आलिया ने वसूल की मोटी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed