पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha Cast Fees: कितनी है 'अल्फा' के स्टार्स की फीस? बॉबी देओल और ऋतिक से ज्यादा आलिया ने वसूल की मोटी रकम

Tue, 30 Jun 2026 12:54 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:54 PM IST
सार

Alpha Star Cast Fees: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज के लिए तैयार हैं। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, जानिए पूरी स्टार कास्ट की फीस कितनी है?

विज्ञापन
Alpha Cast Fees Alia Bhatt Takes Home Rs 25 Crore How Much Sharvari And Others Reportedly Earned
'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म 'अल्फा' जल्द ही सिनिमेघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आलिया और शरवरी ने मु्ख्य भूमिका निभाई है। दोनों ही अभिनेत्रियां इन दिनों फिल्म 'अल्फा' के प्रचार में व्यस्त हैं। जानिए कितनी है आलिया, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फीस?  

Alpha Cast Fees Alia Bhatt Takes Home Rs 25 Crore How Much Sharvari And Others Reportedly Earned
अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म 'अल्फा' के कलाकारों की फीस की चर्चा
आलिया भट्ट और शरवरी की नई फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिलाएं नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है।

इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसके कलाकारों को मिली फीस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, मेकर्स या कलाकारों की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Alpha Cast Fees Alia Bhatt Takes Home Rs 25 Crore How Much Sharvari And Others Reportedly Earned
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

'अल्फा' के कलाकारों की फीस

  • एशियानेट न्यूज के अनुसार, इस फिल्म में आलिया एक खतरनाक सुपर-एजेंट 'सीता' का रोल निभा रही हैं।
  • आलिया भट्ट- आलिया इस फिल्म की सबसे महंगी कलाकार हैं। इस फिल्म के लिए आलिया ने 25 करोड़ रुपये की फीस ली है।
  • शरवरी- फिल्म में शरवरी भी एक सुपर-एजेंट के किरदार में हैं। उन्हें इस रोल के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये मिले हैं।
  • बॉबी देओल- इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने अपने किरदार के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं।
  • अनिल कपूर- अनिल कपूर को भी इस फिल्म में उनके रोल के लिए कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये मिले हैं।
  • ऋतिक रोशन- ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे। वह अपनी पुरानी फिल्मों 'वॉर' और 'वॉर 2' के मशहूर किरदार 'मेजर कबीर' के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha Cast Fees Alia Bhatt Takes Home Rs 25 Crore How Much Sharvari And Others Reportedly Earned
अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म को लेकर आलिया भट्ट की राय
आलिया भट्ट ने हाल ही में कहा कि 'अल्फा' के सेट पर काम करना उनके लिए अब तक का सबसे शानदार और मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के एक्शन और रोमांच ने उन्हें नए तरीके से चुनौती दी। आलिया इस बात से बेहद खुश हैं कि इस बड़ी फिल्म के केंद्र में दो महिलाएं मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं, जो सिनेमा के लिए एक खास बात है।


यह भी पढ़ें: पैपराजी पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर और पिता शत्रुघ्न के साथ आईं नजर; देखें वायरल वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed