पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब तेज बुखार में भी अमिताभ बच्चन करते रहे फिल्म की शूटिंग, नीना गुप्ता ने सुनाया किस्सा

Tue, 30 Jun 2026 11:08 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

When Amitabh Bachchan Shooting In High Fever: नीना गुप्ता ने बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अटूट पेशेवर रवैये की जमकर तारीफ की। क्या आपको पता है बिग बी ने चिलचिलाती गर्मी में तेज बुखार होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी?

विज्ञापन
When Neena Gupta recalled Amitabh Bachchan shooting with high fever in excessive heat during 'Uunchai'
अमिताभ बच्चन नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के काम के प्रति उनके जज्बे की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने याद किया कि कैसे अमिताभ जी ने भीषण गर्मी में तेज बुखार होने के बावजूद फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग पूरी की थी।

When Neena Gupta recalled Amitabh Bachchan shooting with high fever in excessive heat during 'Uunchai'
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

नीना ने सुनाया किस्सा
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक स्पेशल एपिसोड में नीना गुप्ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ पहुंची थीं। वहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने ही एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसने उन पर गहरा असर डाला था।

नीना गुप्ता ने बताया, 'दिल्ली के खेतों में दोपहर की चिलचिलाती धूप थी। मैं तो छांव में खड़ी थी, लेकिन अमिताभ, अनुपम और बोमन धूप में एक सीन को शूट कर रहे थे। अमिताभ ने बहुत आराम से अपना काम पूरा किया। बाद में मुझे पता चला कि उन्हें तेज बुखार था। यह देखकर मैं हैरान रह गई।'

When Neena Gupta recalled Amitabh Bachchan shooting with high fever in excessive heat during 'Uunchai'
अमिताभ बच्चन नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता को मिली प्रेरणा
नीना ने आगे बताया कि इस घटना के बाद काम को लेकर उनका खुद का नजरिया बदल गया। कुछ दिनों बाद जब नीना गुप्ता की रात में शूटिंग थी, तो उन्हें बहुत तेज खांसी हो रही थी। वह बार-बार शिकायत कर रही थीं और निर्देशक से छुट्टी मांगने की सोच रही थीं। लेकिन तभी उन्हें अमिताभ बच्चन की याद आई, जो बुखार में भी धूप में डटे रहे थे।

नीना ने खुद से कहा, 'अगर अमिताभ बच्चन ऐसा कर सकते हैं, तो तुम्हें भी चुपचाप अपना काम करना चाहिए।' इस पर अमिताभ बच्चन ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'यह हमारा काम है और इसे पूरा करने के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Neena Gupta recalled Amitabh Bachchan shooting with high fever in excessive heat during 'Uunchai'
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

अनुपम खेर की भी की तारीफ
नीना गुप्ता ने सेट पर अनुपम खेर के बर्ताव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अनुपम हमेशा सकारात्मक रहते हैं। उन्हें किसी को भी उदास देखना पसंद नहीं है और वह हमेशा दूसरों का मूड अच्छा बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
When Neena Gupta recalled Amitabh Bachchan shooting with high fever in excessive heat during 'Uunchai'
फिल्म 'ऊंचाई' - फोटो : X

फिल्म 'ऊंचाई' के बारे में
फिल्म 'ऊंचाई' 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 'ऊंचाई' तीन बुजुर्ग दोस्तों की है, जो अपने एक मृत दोस्त की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए 'एवरेस्ट बेस कैंप' की मुश्किल यात्रा पर निकलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed