पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'मैं वापस आऊंगा' की शानदार वापसी, महेश भट्ट ने की इम्तियाज अली की तारीफ

Tue, 30 Jun 2026 10:21 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 10:21 AM IST
सार

Main Vaapas Aaunga: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसी के साथ महेश ने इम्तियाज अली के लिए भी एक खास कही है।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt praises Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga after box office turn around
महेश भट्ट- इम्तियाज अली- मैं वापस आऊंगा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 19 दिन हो गए हैं। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रफ्तार काफी धीमी थी और इसने पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। कई लोगों ने तो इसे आते ही फ्लॉप मान लिया था। लेकिन दर्शकों से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के बाद फिल्म ने जबरदस्त वापसी की है। महेश भट्ट ने इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ की है।

Mahesh Bhatt praises Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga after box office turn around
महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm

महेश भट्ट ने की फिल्म की तारीफ
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, फिल्म की इस कामयाबी को देखकर महेश भट्ट ने इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर कहा कि यह फिल्म जश्न मनाने के लायक है। महेश भट्ट ने कहा कि अक्सर बाजार सिर्फ आंकड़ों की भाषा समझता है, लेकिन दर्शकों के पास अपनी एक अलग समझ होती है। वे जानकारों से पहले ही सच्ची और अच्छी कहानी को पहचान लेते हैं।

Mahesh Bhatt praises Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga after box office turn around
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज की फिल्मों की गहराई
महेश भट्ट ने इम्तियाज की पुरानी फिल्म 'हाईवे' को याद करते हुए कहा कि उनकी फिल्मों में समाज के किसी गहरे सच को छूने की ताकत होती है। 'मैं वापस आऊंगा' में भी वही बात दिखती है। महेश भट्ट के मुताबिक, आज के दौर में ट्रेंड्स और एल्गोरिदम बदलते रहते हैं, लेकिन वही फिल्में टिकी रहती हैं, जिनमें बनाने वाले के दिल की छाप होती है। इस फिल्म में वह बात साफ नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt praises Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga after box office turn around
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 19 दिन हो गए हैं। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt praises Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga after box office turn around
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर जारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'मैं वापस आऊंगा' की कहानी
यह फिल्म 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग की है, जो पाकिस्तान जाने की कोशिश के दौरान लकवा का शिकार हो जाते हैं। फिल्म में उनका पोता उनकी धुंधली यादों को जोड़ने की कोशिश करता है। यह फिल्म प्यार, अपनों से बिछड़ने, यादों और अपने घर लौटने की तड़प जैसी गहरी भावनाओं को दिखाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed