{"_id":"6a433e26abee1880990265a6","slug":"is-raghav-juyal-dating-actor-youtuber-niharika-nm-cozy-photos-sparks-buzz-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या राघव जुयाल यूट्यूबर निहारिका एनएम को कर रहे डेट? दोनों की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या राघव जुयाल यूट्यूबर निहारिका एनएम को कर रहे डेट? दोनों की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:31 AM IST
सार
Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: अभिनेता राघव जुयाल और यूट्यूबर निहारिका एनएम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। प्रशंसक इन तस्वीरों को देखकर उत्साहित हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह उनके रिश्ते की घोषणा है या फिर कुछ और?
विज्ञापन
1 of 5
राघव जुयाल और निहारिका एनएम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता-डांसर राघव जुयाल और मशहूर यूट्यूबर-कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। प्रशंसकों पूछ रहे हैं कि क्या दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर यह उनकी आने वाली फिल्म का प्रमोशन है?
2 of 5
राघव और निहारिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या राघव और निहारिका एक-दूजे को कर रहे डेट?
राघव ने इंस्टाग्राम पर निहारिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। एक तस्वीर में राघव, निहारिका को पीछे से गले लगाते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सरप्राइजिंग पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, सिर्फ एक लाल दिल और स्टार का इमोजी बनाया है।
इन तस्वीरों पर मशहूर हस्तियों जैसे शहनाज गिल, रैपर रफ्तार और आशीष चंचलानी ने भी कमेंट करके अपना प्यार जताया है।
3 of 5
राघव जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों की प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है, तो वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह उनकी आने वाली फिल्म का कोई सीन या प्रमोशन का तरीका हो सकता है। हालांकि, डेटिंग की अफवाहों पर अभी तक राघव और निहारिका में से किसी ने भी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राघव जुयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@raghavjuyal
दोनों की आने वाली फिल्म
राघव और निहारिका जल्द ही विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय कपूर और बरखा सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राघव अब अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। फिल्म 'किल' में विलेन के रूप में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा राघव निर्देशक आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निहारिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
निहारिका का करियर
निहारिका भारत की जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पिछले साल एक तमिल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अब वह राघव के साथ फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।