‘7 डाॅग्स’ को संजय दत्त ने बताया खास प्रोजेक्ट, भारतीय दर्शकों की पसंद पर बोले- ‘यह अलग तरह का अनुभव होगा’
Sanjay Dutt On 7 Dogs : इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डाॅग्स’ अपनी कास्ट और कहानी को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा। पढ़िए क्या बोले संजय?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता संजय दत्त जल्द ही सलमान खान के साथ इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डाॅग्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। एक्टर ने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय दर्शकों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए?
फिल्म पर क्या बोले संजय?
फिल्म ‘7 डाॅग्स’ एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर लॉन्च किया था। अब इस फिल्म के बारे में संजू बाबा ने अपने अनुभव बताए। संजू ने कहा…
- मैं ‘7 डॉग्स’ के दर्शकों तक पहुंचने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे भारत में इसके रिलीज होने का बहुत इंतजार था।
- इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट में अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ काम करने का काफी खास अनुभव रहा है।
- इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका जिंदगी में बार -बार नहीं मिलता।
- यह फिल्म भारतीय दर्शकों को पसंद आएगी। उन्हें इसे देखकर खूब मजा आने वाला है।
- जब दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो उनके लिए यह अलग तरह का अनुभव होगा।
एक्टर ने भारतीय दर्शकों के लिए क्या कहा?
अपनी बातचीत में आगे संजय दत्त ने कहा, ‘मुझे लगता है भारतीय दर्शकों को इस फिल्म को खुले मन से देखना चाहिए और वे हैरान रह जाएंगे। यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म है, लेकिन इसकी भावनाएं दर्शकों के लिए आसानी से जुड़ने वाली हैं। इसमें एक्शन है, ड्रामा है, दमदार किरदार हैं और फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है।’
फिल्म ‘7 डाॅग्स’ के बारे में
इसे फिल्ममेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अलशेख ने की है। यह भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के एक्टिंग टैलेंट को एक साथ ला रही हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन ने मिलकर किया है। यह भारत में 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है।