Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस, सैनिकों के साथ किया डांस; सामने आईं तस्वीरें
Saif Ali Khan Celebrated Independence Day In Uri: शाहरुख से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वह उरी में देश के सैनिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के एक फैन पेज पर अभिनेता की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं। वह जम्मू-कश्मीर के उरी में स्थित कमान अमन सेतु पर नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने यहां पहुंचकर जवानों के साथ समय बिताया।
सैनिकों के साथ किया सैफ ने डांस
जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात सैनिकों से हाल में सैफ अली खान ने मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ अपने हिट गानों पर डांस किया, पुशअप लगाए। साथ ही सैनिकों से उनकी बहादुरी की कहानियां सुनी।
कमान अमन सेतु पर क्लिक करवाईं तस्वीरें
झेलम नदी पर बने पुल, कमान अमन सेतु का दौरा भी सैफ अली खान ने किया। सैनिकों के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह इस जगह पर पहुंचकर काफी खुश नजर आए।
फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है। फिल्म में साउथ के चर्चित एक्टर मोहनलाल भी कैमियो करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का रोल करेंगे।