फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Takes Dig At Kangana Ranaut Old Statement on Independence Day

‘कुछ पागल लोग…’, स्वतंत्रता दिवस पर राखी सावंत ने कंगना रनौत के पुराने बयान पर कसा तंज, जानें पूरा मामला?

Sat, 15 Aug 2026 09:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Aug 2026 09:32 PM IST
सार

Rakhi Sawant Takes Dig At Kangana Ranaut Old Statement: राखी सावंत के साेशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह तिरंगा हाथ में थामे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही हैं। ऐसे ही एक वीडियो में वह कंगना रनौत के ‘2014 में मिली आजादी’ वाले पुराने बयान पर तंज कसती दिखीं।  

विज्ञापन
Rakhi Sawant Takes Dig At Kangana Ranaut Old Statement on Independence Day
राखी सांवत और कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@rakhisawant2511

विस्तार

राखी सावंत अपने बेबाक बयानों और अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अप्रत्यक्ष रूप से अभिनेत्री और सांसद कंगना रनाैत पर तंज कस रही हैं। यह तंज कंगना के 6 साल पुराने बयान को लेकर है। जानिए, राखी ने क्या कहा? और कंगना ने लगभग 6 साल पहले ‘आजादी’ को लेकर क्या विवादित बयान दिया था।  

विज्ञापन

राखी सावंत ने वायरल वीडियो में क्या कहा था? 

वायरल वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, ‘कुछ पागल लोग कहते हैं कि 14 या 15 साल पहले आजादी मिली है। उन्हें मेरे सामने लेकर आओ डंडे से मारूंगी।’

विज्ञापन

राखी आगे कहती हैं, ‘भगत सिंह, बापू, झांसी की रानी जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों क्या? इनका योगदान देश को आजाद कराने में रहा।’ 

Rakhi Sawant Takes Dig At Kangana Ranaut Old Statement on Independence Day
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत से कैसे जुड़ता है यह मामला? 
यह बातें राखी सावंत कंगना के लिए कह रही हैं। दरअसल, 6 साल पहले कंगना ने एक बयान देते हुए कहा था, ‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी। जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली।' इस बयान के बाद वह खूब ट्रोल हुई थीं। बता दें कि साल 2014 में ही बीजेपी सत्ताधारी पार्टी बनी थी। 

Rakhi Sawant Takes Dig At Kangana Ranaut Old Statement on Independence Day
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत करियर फ्रंट पर क्या रही हैं? 
राखी सावंत बीते दिनों ‘ट्रेटर्स 2’ से जुड़ी थीं, वह इसके प्रतियोगियों पर अपनी विशेष टिप्पणी करती थीं। इसके अलावा वह पैपराजी के सामने आकर देश से जुड़े मुद्दों पर अक्सर बयान देती हैं। सीजेपी प्रोटेस्ट पर भी वह बयान देती हुईं नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed