फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Awarapan 2 Star Emraan Hashmi Pens Emotional Note As He Completes 23 Years In Bollywood

23 years of Emraan Hashmi: 'वो फुटपाथ वाला लड़का आज भी..', बॉलीवुड में 23 साल पूरे होने पर भावुक हुए इमरान

Sat, 15 Aug 2026 09:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने सिनेमा में 23 साल पूरे होने के मौके पर अपने सफर को याद किया है। आइए जानते हैं 'आवारापन 2' के कलाकार की पोस्ट में क्या खास है?

विज्ञापन
Awarapan 2 Star Emraan Hashmi Pens Emotional Note As He Completes 23 Years In Bollywood
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'फुटपाथ' से की थी। यह फिल्म 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी। वहीं, उनकी लेटेस्ट फिल्म 'आवारापन 2' कल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
विज्ञापन

Awarapan 2 Star Emraan Hashmi Pens Emotional Note As He Completes 23 Years In Bollywood
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
23 साल पूरे होने पर क्या बोले इमरान हाशमी?
  • अपनी यात्रा को याद करते हुए, इमरान ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार जताया। 
  • उन्होंने लिखा कि उतार-चढ़ाव आए, सफलता और असफलता मिली, तालियां और खामोशी भी देखी। हर दौर में आप मेरे साथ रहे।
  • उन्होंने अपने साथ आगे बढ़ने और उनके काम को सपोर्ट करते रहने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
  • उन्होंने इतने वर्षों में जो कुछ भी हासिल किया है, उसमें अपने फैंस की अहम भूमिका बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Awarapan 2 Star Emraan Hashmi Pens Emotional Note As He Completes 23 Years In Bollywood
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
'फुटपाथ' वाला लड़का जिंदा है
47 साल के एक्टर ने यह भी माना कि इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय बिताने के बावजूद, जब भी उनकी कोई फिल्म दर्शकों तक पहुंचती है, तो उन्हें वही उत्साह, घबराहट और कुछ कर गुजरने की चाहत महसूस होती है। 
इमरान हाशमी ने लिखा, 'कहीं न कहीं मेरे अंदर 'फुटपाथ' वाला वो लड़का अभी भी जिंदा है, जो सपने देख रहा है, सीख रहा है और अपना रास्ता बना रहा है।'
विज्ञापन

Awarapan 2 Star Emraan Hashmi Pens Emotional Note As He Completes 23 Years In Bollywood
गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
'आवारापन 2' की स्टारकास्ट
इमरान इन दिनों अपनी 2007 की पॉपुलर फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं। इसमें दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं।

'आवारापन 2' का कलेक्शन
'आवारापन 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसने खबर लिखे जाने तक 25.76 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 47.76 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला 'बंटवारा 1947' से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed