पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Sanjay Gupta Says Prithviraj Sukumaran Production Model Can Solve Bollywood Woes

पृथ्वीराज सुकुमारन के प्रोडक्शन मॉडल के फैन हुए संजय गुप्ता, बोले- ‘इससे खत्म हो सकती हैं बॉलीवुड की समस्याएं’

Tue, 30 Jun 2026 06:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 30 Jun 2026 06:03 PM IST
सार

Sanjay Gupta: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने पृथ्वीराज सुकुमारन के प्रोडक्शन हाउस के मॉडल की तारीफ की। जानिए क्यों उन्होंने कहा कि इस मॉडल को अपनाने से खत्म हो सकती हैं बॉलीवुड की समस्याएं…

विज्ञापन
Director Sanjay Gupta Says Prithviraj Sukumaran Production Model Can Solve Bollywood Woes
संजय गुप्ता और पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायरेक्टर संजय गुप्ता का मानना है कि बॉलीवुड पृथ्वीराज सुकुमारन के प्रोडक्शन मॉडल को अपनाकर अपनी कई आर्थिक समस्याओं को हल कर सकता है। मलयालम स्टार के इस तरीके की तारीफ करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि एक्टर्स को अपनी पूरी फीस पहले लेने के बजाय 'बैकएंड रिटर्न' (फिल्म की कमाई में हिस्सा) लेने के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन

संजय गुप्ता का मानना सभी स्टार्स को बैकएंड रिटर्न से लेने चाहिए पैसे
संजय गुप्ता ने इस मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे पृथ्वीराज, जो अपनी पत्नी सुप्रिया मेनन के साथ 'पृथ्वीराज प्रोडक्शंस' के तहत अपनी कई फिल्में प्रोड्यूस करते हैं, एक्टिंग के लिए पहले से फीस लेने के बजाय 'बैकएंड रिटर्न' का विकल्प चुनते हैं।

विज्ञापन


फिल्ममेकर ने एक्स पर लिखा, ‘मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज अपनी ज्यादातर फिल्में खुद प्रोड्यूस करते हैं क्योंकि जैसा कि उन्होंने खुद माना है उनकी फीस आमतौर पर बजट का सबसे बड़ा हिस्सा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह इसे हटाकर इसकी जगह 'बैकएंड रिटर्न' का विकल्प चुनते हैं और अचानक फिल्म सस्ती, सुरक्षित और फायदेमंद हो जाती है। क्या इसे ही आम चलन नहीं बना दिया जाना चाहिए? अगर ज्यादा स्टार्स सिर्फ पैनल पर बातें करने के बजाय ऐसा करें, तो इंडस्ट्री की आधी तथाकथित समस्याएं चुपचाप गायब हो जाएंगी।

कई प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट कर चुका है पृथ्वीराज प्रोडक्शन्स
पृथ्वीराज के प्रोडक्शन मॉडल ने उन्हें ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल दिया है और साथ ही उनकी फिल्मों को आर्थिक रूप से कम जोखिम वाला बनाया है। पृथ्वीराज प्रोडक्शन्स के जरिए उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया है, जिसमें बैनर की पहली फिल्म '9 (नाइन)' भी शामिल है।

यह एक एक्सपेरिमेंटल साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे लेकर एक्टर काफी उत्साहित थे। संजय गुप्ता अक्सर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

Director Sanjay Gupta Says Prithviraj Sukumaran Production Model Can Solve Bollywood Woes
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
पृथ्वीराज की पाइपलाइन में हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज सुकुमारन की पाइपलाइन में इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें सबसे चर्चित है एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पृथ्वीराज ‘वाराणसी’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे।

इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'आई' (i), 'नोबडी', 'खलीफा', 'दायरा' और 'ओडियन' शामिल हैं। सुप्रिया मेनन 'आई' और 'नोबडी' की प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जबकि करीना कपूर खान के साथ वाली फिल्म 'दायरा' की रिलीज डेट हाल ही में तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed