पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sunita Ahuja Talks About Patch Up With Krushna Says Kashmera Shah Fell To Her Feet And Apologised

‘कश्मीरा ने रोते हुए पैरों पर गिरकर माफी मांगी’, सुनीता आहूजा ने बताया कैसे कृष्णा से खत्म हुआ 14 साल का झगड़ा

Tue, 30 Jun 2026 05:38 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 30 Jun 2026 05:38 PM IST
सार

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से 14 साल बाद हुए अपने पैचअप के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Sunita Ahuja Talks About Patch Up With Krushna Says Kashmera Shah Fell To Her Feet And Apologised
कृष्णा अभिषेक, सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप सच या सजा’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इस दौरान सुनीता आहूजा ने अपने और भांजे कृष्णा के 14 साल बाद खत्म हुए पारिवारिक झगड़े के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कृष्णा के पत्नी कश्मीरा की तारीफ की और बताया कि कैसे उसने रोते हुए पैरों पर गिरकर माफी मांगी थी।

विज्ञापन

कश्मीरा ने माना उससे गलती हुई
अप्रैल में सुनीता कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में आईं, तो दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और भावुक होकर फिर से मेल-मिलाप किया। अब सुनीता ने बताया है कि कश्मीरा ने ही पहल करके रिश्ते को सुधारा और यह भी माना कि साल पहले उनसे क्या गलती हुई थी।

विज्ञापन


'लॉक अप सच या सजा' में सुनीता माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी से बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कृष्णा और कश्मीरा से उनकी सुलह कैसे हुई। सुनीता ने कहा, ‘लाफ्टर शेफ पे मैं गई ना, तो कृष्णा और मेरा पैच अप हुआ 14-15 साल बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने उसके बच्चों को भी नहीं देखा था, वो 9 साल के हो गए। जब की मैंने उसे पालपोस के बड़ा किया। लेकिन कश्मीरा एक प्यारी लड़की है। उसने पैर पर गिरकर रो-रो कर माफी मांगी। मैं भी रोने लगी 14 साल बाद मैं उन्हें देख रही थी। कश्मीरा अपने पैरों पर खड़ी थी और बोली, 'सॉरी मेरे से गलती हो गई' और रोने भी लगी। उसने स्वीकार किया कि यह उसकी गलती थी।’

Sunita Ahuja Talks About Patch Up With Krushna Says Kashmera Shah Fell To Her Feet And Apologised
सुनीता आहूजा-गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे शुरू हुई थी कृष्णा और गोविंदा के बीच अनबन
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन तब शुरू हुई, जब एक्टर को टेलीविन पर कृष्णा द्वारा उन पर किए गए मजाक बुरे लगे। सुनीता आहूजा ने भी कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बना ली। कहा जाता है कि वह कश्मीरा शाह के एक पुराने ट्वीट से नारा थीं, जिसमें पैसों के लिए डांस करने वाले लोगों का जिक्र था और उन्हें लगा कि यह बात गोविंदा के लिए कही गई थी।

समय के साथ दोनों तरफ से सार्वजनिक बयानों के कारण तनाव बढ़ता गया। कृष्णा ने एक बार आरोप लगाया कि गोविंदा अस्पताल में उनके बच्चों से मिलने नहीं आए, जबकि गोविंदा ने उन्हें बेईमान बताया, जिससे यह झगड़ा सुर्खियों में बना रहा।

2024 में सुनीता ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो में जाने से इसलिए परहेज किया क्योंकि उसमें कृष्णा शामिल थे। हालांकि, हाल ही में जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई, तो कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिससे उनके बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े के खत्म होने का संकेत मिला।

Sunita Ahuja Talks About Patch Up With Krushna Says Kashmera Shah Fell To Her Feet And Apologised
लॉक अप में सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रहा 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 शुरू हो चुका है, जिसमें सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया कार्ला, आकांक्षा चमोला, श्रेष्ठा अय्यर और सूफी मोतीवाला जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed