पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Niharika NM Link Up With Actor Raghav Juyal Known Unknown Facts

Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल से जुड़ा था नाम; प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स संग आईं नजर

Tue, 30 Jun 2026 02:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 30 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

Who Is Niharika: अब तक राघव जुयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कही जा रहीं निहारिका एनएम को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। इनके रिश्ते का असल सच सामने आ चुका है। लेकिन इसके बावजूद निहारिका चर्चा में हैं। जानिए, कौन हैं वह? 

विज्ञापन
Who Is Niharika NM Link Up With Actor Raghav Juyal Known Unknown Facts
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

विस्तार

अभिनेता राघव जुयाल ने निहारिका एनएम के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, इसके बाद से ही इनके लिंकअप की अफवाहें उड़ने लगीं। लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम भी लग चुका है। दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं है, यह एक फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में साथ नजर आएंगे। इसके लिए ही रोमांटिक तस्वीरों को साझा किया था। लेकिन इस चर्चा के बीच फैंस जानना चाहते हैं कि निहारिका एनएम कौन हैं? वह क्या करती हैं और क्यों फेमस हैं? यहां जानिए, निहारिका के बारे में कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

 

 

मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं निहारिका एनएम
निहारिका एनएम एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं बाकी प्लेटफॉर्म भी इतने ही लाेग उन्हें फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर फिल्मी और फनी किस्म के वीडियो बनाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Niharika NM Link Up With Actor Raghav Juyal Known Unknown Facts
निहारिका एनएम के साथ प्रियंका चोपड़ा और शुभम गिल - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm

कई सेलेब्स के साथ नजर आ चुकी हैं कंटेंट क्रिएटर
अपनी जबरदस्त सोशल मीडिया फाॅलोइंग की वजह से वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, महेश बाबू, यश, शुभमन गिल जैसे कई सेलेब्स उनके साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं, अपनी फिल्मों का प्रचार कर चुके हैं। साथ ही वह हॉलीवुड स्टार्स के इंटरव्यू भी कर चुकी हैं। इसमें टॉम क्रूज से लेकर जॉन लीजेंड जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। 

साउथ सिनेमा में कर चुकी हैं डेब्यू 
जल्द ही निहारिका एनएम राघव जुयाल के साथ फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले ही वह साउथ सिनेमा में डेब्यू कर चुकी हैं। पिछले साल एक फिल्म ‘मित्र मंडली’ में वह नजर आईं। इसमें उनका लीड रोल था। 

विज्ञापन

Who Is Niharika NM Link Up With Actor Raghav Juyal Known Unknown Facts
निहारिका एनएम - फोटो : इंस्टाग्राम@niharika_nm
जीत चुकी हैं ये खास अवॉर्ड्स 
  • निहारिका ने अपने नाम कई अवॉर्ड्स भी किए, जो उन्हें कंटेंट क्रिएशन के लिए मिले हैं। 
  • 2022 में निहारिका ने कान फेस्टिवल में वर्ल्ड इंफ्लुएंसर्स एंड ब्लॉगर्स अवार्ड्स में यूथ आइकन एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। 
  • वह 2023 में फोर्ब्स 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में शामिल हुईं। 2022 में फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में जगह बनाई। 
  • निहारिका ने 2021 में एंटरप्रेन्योर इंडिया अवार्ड्स में बेस्ट न्यू कमर ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed