Annu Kapoor: शबाना आजमी के परिवार के क्यों आभारी हैं अन्नू कपूर? अभिनेता ने सुनाए पुराने किस्से
Annu Kapoor Complete 44 Years In Bollywood: अभिनेता अन्नू कपूर को सिनेमा जगत में चार दशक पूरे हो चुके हैं। अपने इस सफर को याद करते हुए उन्होंने कई लोगों का आभार व्यक्त किया। इसमें शौकत कैफी आजमी भी शामिल हैं। जानिए, इनके बारे में क्या बोले अन्नू कपूर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा में अन्नू कपूर ने 44 साल पूरे कर लिए हैं। इस सफर में कई लोगों ने उनका शुरुआती दौर में साथ दिया, उनको वह भूल नहीं पाते हैं। हालिया एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बातचीत करते हुए अन्नू कपूर ने अपने बड़े भाई रंजीत कपूर, फिल्ममेकर प्रकाश झा और आजमी परिवार को धन्यवाद दिया, उनके बारे में कई बातें साझा की हैं।
भाई रंजीत की वजह से खुले अभिनय के रास्ते
एएनआई से बातचीत करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, ‘सबसे पहले जो लोग मुझे यहां लाए, उनके बारे में बात करूंगा। बड़े भाई रंजीत कपूर का दिल्ली से मुझे मैसेज मिला। वह मैसेज मुझे प्रकाश झा ने दिया था। जब मैंने उन्हें फोन किया, तो उन्होंने कहा, जाओ, रंजीत ने तुम्हें बुलाया है।’
अन्नू कपूर ने आगे कहा, ‘मेरे बड़े भाई रंजीत कपूर मैं उन्हीं की वजह से यहां आया। निश्चित रूप से, वह एक पुल बने। उन्होंने यहां एक नाटक किया, जिसमें दिग्गज और अब दिवंगत ओम पुरी और मैंने काम किया था। इसका नाम था 'एन एनिमी ऑफ द पीपल', जिसे हेनरिक इब्सन ने लिखा था। मैं उनका बहुत आभारी हूं और फिर आजमी परिवार का शुक्रगुजार हूं।’
शौकत कैफी के भी आभारी हैं अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने दिवंगत शौकत कैफी को श्रद्धांजलि दी। उनके शुरुआती दिनों में उनसे मिले प्यार और हौसला-अफजाई को याद किया। वह कहते हैं, ‘सबसे पहले मैं स्वर्गीय शौकत कैफी का जिक्र करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुझे हमेशा सहारा भी दिया। मैं उन्हें 'अम्मी' कहकर बुलाता था। वह शबाना आजमी की मां हैं। आज वह इस दुनिया में नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं शबाना आजमी, उनके पिता और उनके भाई का आभारी हूं।’
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अन्नू कपूर?
करियर फ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म को रविंदर सिवाच द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म में रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्त्याक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।