Kylie Jenner: पूर्व शेफ ने काइली जेनर पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा; जानें क्या है पूरा मामला?
Kylie Jenner Controversy: मॉडल काइली जेनर पर पूर्व महिला शेफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन पर मुकदमा भी दर्ज करवाया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल, बिजनेस वुमन काइली जेनर का मुश्किल वक्त चल रहा है। पहले उनके दो स्टाफ मेंबर्स ने काम के दौरान गलत बर्ताव को लेकर काइली पर मुकदमा दर्ज करवाया था। अब पूर्व शेफ ने भी आरोप लगाया है कि काइली के एक इवेंट के दौरान उससे मुश्किल स्थितियों में काम करवाया गया, जिससे गर्भपात हो गया। इस पूर्व शेफ ने भी अब काइली पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
काम के दौरान परेशान किया गया
पीपल्स मैगजीन के मुताबिक लॉस एंजिल्स की एक कोर्ट में 22 जून को दायर दस्तावेजों के हिसाब से काइली जेनर पर पूर्व शेफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार काइली के सुपरवाइजर्स को अपनी हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के बावजूद उससे लंबे समय तक और शारीरिक रूप से मुश्किल काम करवाए गए।
इस मामले पर काइली जेनर या उनके किसी प्रतिनिधि की अभी तक टिप्पणी नहीं आई है।
खराब स्थिति में काम करने के कारण हुआ मिसकैरिज
शिकायत करने वाली महिला और पूर्व शेफ ने दावा किया कि उसने नवंबर 2024 में काइली जेनर के लिए काम करना शुरू किया। उस दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ सुविधाओं की मांग की। हालांकि पूर्व शेफ ने आरोप लगाया कि दिसंबर में उससे भारी सामान ढलान से ऊपर लेकर जाने का कहा गया, जिससे उसे मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि 1 फरवरी 2025 को काइली जेनर के एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में काम करने के दौरान शेफ को किसी तरह की मदद नहीं दी गई। इससे अगली सुबह शेफ को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और बाद में पता चला कि उसका मिसकैरिज हो गया है।
क्या है पूर्व शेफ की मांग?
पूर्व शेफ मुआवजे के तौर पर बची हुई सैलरी और नौकरी से जुड़े फायदों की मांग कर रही है। वकील ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मुकदमे से ऐसी ही कंडीशन का सामना कर रहे दूसरे कर्मचारियों को भी आगे आने की हिम्मत मिलेगी।