Welcome To The Jungle: वीकएंड पर चांदी काटने के बाद निकला 'वेलकम 3' का दम? मंडे टेस्ट में इतना किया कलेक्शन
Welcome 3 Box Office Collection: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत के बाद इस फिल्म ने वीकएंड पर दम दिखाया। शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की। इसके बाद आज चौथे दिन यानी सोमवार को प्रदर्शन कैसा है? पढ़िए रिपोर्ट
वेलकम 3 ने वीकएंड पर कितने कमाए?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन शनिवार का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा।
- वहीं, कल रविवार को इस फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये कमा डाले।
मंडे टेस्ट में पास या फेल 'वेलकम 3'?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई की। मगर, चौथे दिन यानी आज सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने आज चौथे दिन 5.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। वीकडेज की शुरुआत में कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है। मगर, देखना होगा कि क्या मंडे टेस्ट में यह डबल डिजिट में कमाई कर पाएगी?
100 करोड़ क्लब से कितनी दूर फिल्म?
फिल्म 'वेलकम 3' का टोटल नेट कलेक्शन 69.69 करोड़ रुपये हो चुका है। चर्चित और हिट फ्रैंजाइजी की फिल्म होने के चलते इससे उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। दूसरा इसमें चर्चित सितारे एक साथ नजर आए हैं। मगर, चार दिनों में भी फिल्म 100 करोड़ी बनने से अभी काफी दूर है। फिल्म की लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 250 से 300 करोड़ रुपये है।
मुकाबले में होगी 'अल्फा'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सामने बॉक्स ऑफिस पर बुधवार तक कोई बड़ी फिल्म नहीं है। इसके बाद 03 जुलाई गुरुवार को 'अल्फा' दस्तक देगी। आलिया भट्ट और शरवरी की इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। देखना होगा कि 'वेलकम 3' और 'अल्फा' की टक्कर में कौन बाजी मारेगा। बता दें कि 'वेलकम 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फ्रैंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों- 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।