पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne Johnson greatest advice to young kids You got to have fun in the moment see viral video

ड्वेन जॉनसन ने प्रशंसक के माथे पर किया सिग्नेचर, देखें रॉक का वायरल वीडियो; बच्चों को दी खास सलाह

Mon, 29 Jun 2026 03:33 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 29 Jun 2026 03:33 PM IST
सार

Dwayne Johnson Viral Video: ड्वेन जॉनसन ने अपने प्रशंसकों के साथ एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने बच्चों को जिंदगी को लेकर खास सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Dwayne Johnson greatest advice to young kids You got to have fun in the moment see viral video
ड्वेन जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ड्वेन जॉनसन (द रॉक) ने हाल ही में स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उन्हें जिंदगी की एक बड़ी सीख दी। ड्वेन ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन

Dwayne Johnson greatest advice to young kids You got to have fun in the moment see viral video
ड्वेन जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्वेन जॉनसन ने शेयर किया खास वीडियो
ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे रॉक को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक रॉक की प्रशंसक ने उनसे कहा कि वह उनके माथे पर कुछ खास लिखें, जो बिल्कुल अलग हो। इस पर ड्वेन ने प्रशंसक के माथे पर लिखा, 'आई लव यू' इसी के साथ उन्होंने अपना सिग्नेचर भी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dwayne Johnson (@therock)




एक बच्चे ने ड्वेन से कहा कि उसके दोस्तों को विश्वास ही नहीं होगा कि वह इतने बड़े एक्टर से मिल रहा है। इस पर ड्वेन ने हंसते हुए कहा, 'अब उन्हें यकीन हो जाएगा। यह कोई नकली या AI वीडियो नहीं है, हम सच में मिल रहे हैं।' इसके बाद रॉक ने वहीं पर मौजूद बच्चों के साथ सेल्फी खींची।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोआना' में नजर आएंगे ड्वेन
ड्वेन जॉनसन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मोआना' के प्रचार में बिजी हैं। यह साल 2016 में आई सुपरहिट एनिमेटेड (कार्टून) फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है। फिल्म में कैथरीन लागैया 'मोआना' का मुख्य रोल निभा रही हैं। ड्वेन जॉनसन 'माउई' के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन

क्या है 'मोआना' की कहानी
यह कहानी मोआना नाम की एक लड़की की है, जो अपने द्वीप और लोगों को बचाने के लिए समुद्र के खतरनाक रास्तों पर एक अनोखे सफर पर निकलती है। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


यह भी पढ़ें: Viral Video: भारती सिंह ने मां से की पैपराजी की शिकायत, मां ने लगाई फटकार; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed