पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Christopher Nolan On The Odyssey says playing it safe in Hollywood does not work urges studios to take risks

क्रिस्टोफर नोलन का खुलासा; 'द ओडिसी' में 'मेमेंटो' की तरह लिए हैं कई जोखिम, बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क'

Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

Christopher Nolan On The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों आगामी फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। नोलन का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में कई क्रिएटिव रिस्क लिए हैं। 

विज्ञापन
Christopher Nolan On The Odyssey says playing it safe in Hollywood does not work urges studios to take risks
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : एएनआई

विस्तार

हॉलीवुड के नामी निर्माता क्रिस्टोफर नोलन का कहना है कि फिल्म 'द ओडिसी' में उन्होंने अपनी साल 2000 में आई फिल्म 'मेमेंटो' की तरह कई क्रिएटिव रिस्क लिए हैं। साथ ही दर्शकों पर यह भरोसा जताया है कि उन्हें यह पसंद आएगा। क्रिस्टोफर नोलन का कहना है कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में ज्यादा क्रिएटिव रिस्क लेने चाहिए। दर्शक सुरक्षित और फॉर्मूले पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बजाय ओरिजिनल आइडिया वाली फिल्में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


नोलन बोले- 'सेफ खेलना सबसे बड़ा रिस्क'
'डेडलाइन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोलन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अक्सर बोल्ड कहानी दिखाने से बचती है और ऐसा करके वह दर्शकों को कम आंकती है। इस रिपोर्ट में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के साथ नोलन के इंटरव्यू का जिक्र है। क्रिस्टोफर नोलन ने कहा, 'अगर आपको फिल्मों और उनके इतिहास में सच में दिलचस्पी है, तो एक बात जो साफतौर पर दिखती है, वह यह है कि सफल होने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। सबसे बड़ा रिस्क तो 'सेफ' खेलना है'। उन्होंने आगे कहा, 'मेनस्ट्रीम फिल्मों में यही तरीका लगातार काम नहीं करता है। दर्शक कुछ नया देखना चाहते हैं'।

विज्ञापन

'मेमेंटो' फिल्म की मेकिंग को याद किया
ऑस्कर जीतने वाले डायरेक्टर ने अपनी साल 2000 की हिट फिल्म 'मेमेंटो' के बारे में बात करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस को फिल्म की कहानी (स्क्रीनप्ले) सुनाई थी। एम्मा को स्क्रिप्ट तो पसंद आई, लेकिन उन्हें इसके अनोखे स्ट्रक्चर को लेकर चिंता थी। नोलन ने कहा, 'उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी, लेकिन उन्हें लगा कि कहानी को उल्टे क्रम (रिवर्स क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर) में सुनाना रिस्क था। वहीं, नोलन को भरोसा था कि फिल्म की अनोखी कहानी कहने का तरीका ही आखिर में उसकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। 

'मेमेंटो' के समय आई थीं दिक्कतें?
नोलन ने यह भी बताया कि शुरू में 'मेमेंटो' को डिस्ट्रीब्यूटर्स का साथ मिलने में मुश्किल हुई थी, जिससे फिल्म के शुरुआती डेवलपमेंट के दौरान जताई गई कुछ चिंताएं सही साबित हुईं। नोलन ने कहा, 'फिर हमने इसे ऐसे लोगों को बेचने की कोशिश की जिन्हें यह समझ नहीं आई, इसलिए वह बिल्कुल सही थीं। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन आखिरकार यह दर्शकों तक पहुंची और दर्शकों ने इसे पसंद किया। असली रिस्क बिचौलियों, फाइनेंसरों और स्टूडियो से होता है'।

कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
नोलन ने आगे कहा, 'मैं 'द ओडिसी' के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन पहले भी दर्शकों पर भरोसा करने का हमें अच्छा फल मिला है। नोलन ने कहा कि आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में भी काफी क्रिएटिव रिस्क लिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस पर भी वैसा ही अच्छा रिस्पॉन्स देंगे, जैसा उन्होंने 'मेमेंटो' के साथ दिया था। बता दें कि 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed