पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nikki Narula On Main Vaapas Aaunga success and working with Diljit Dosanjh says Good cinema finds its people

'मैं वापस आऊंगा' के शॉट्स के बीच दिलजीत दोसांझ चुपचाप करते थे यह काम; अभिनेत्री निक्की नरूला ने किया खुलासा

Mon, 29 Jun 2026 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Jun 2026 05:03 PM IST
सार

Nikki Narula On Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में निक्की नरुला भी नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन
Nikki Narula On Main Vaapas Aaunga success and working with Diljit Dosanjh says Good cinema finds its people
दिलजीत दोसांझ-इम्तियाज अली-निक्की नरूला - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। अभिनेत्री निक्की नरूला ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन

Nikki Narula On Main Vaapas Aaunga success and working with Diljit Dosanjh says Good cinema finds its people
मैं वापस आऊंगा - फोटो : एएनआई

फिल्म की सफलता पर जताई खुशी
फिल्म की कामयाबी के बारे में बात करते हुए निक्की ने एक कहा, 'यह देखकर बहुत खुश हूं कि 'मैं वापस आऊंगा' ने दूसरे हफ्ते में कितनी अच्छी रफ्तार पकड़ी है। दर्शक फिल्म को जो प्यार दे रहे हैं, उससे साबित होता है कि अच्छी फिल्मों को हमेशा अपने दर्शक मिल ही जाते हैं। यह फिल्म सच में बहुत खूबसूरत है और इतने शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं'। 

निक्की ने की दिलजीत के व्यवहार की तारीफ
अभिनेत्री ने इस फिल्म को अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक बताया। साथ ही कहा कि सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ काम करना उनके लिए सिर्फ एक पेशेवर उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा है। निक्की ने दिलजीत दोसांझ के सरल और मिलनसार व्यवहार की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, दुनियाभर में लोकप्रिय होने के बावजूद दिलजीत का विनम्र स्वभाव सबसे खास बात थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेट पर यह काम करते थे दिलजीत
सेट पर बिताए पलों को याद करते हुए निक्की ने बताया कि दिलजीत ने सभी के साथ एक जैसा अपनापन दिखाया, चाहे उनका रोल कुछ भी हो। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू के लिए एक खुशनुमा माहौल बनाया। निक्की ने आगे कहा कि उन्हें एक बात खास तौर पर याद है कि दिलजीत शॉट्स के बीच चुपचाप 'ओम नमः शिवाय' का जाप करते थे।

विज्ञापन

Nikki Narula On Main Vaapas Aaunga success and working with Diljit Dosanjh says Good cinema finds its people
मैं वापस आऊंगा - फोटो : एएनआई

कैसी रही दिलजीत से पहली मुलाकात?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री ने यह भी बताया कि दिलजीत के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान उन्हें घबराहट नहीं हुई। इसके बजाय, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया। इस खूबसूरत अनुभव का क्रेडिट उन्होंने सेट के सहज माहौल को दिया। निक्की ने 'अमर सिंह चमकीला' में भी दिलजीत की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की उन्होंने कहा कि वे हर किरदार में ईमानदारी और असलियत लाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed