‘50 लोगों को दुबई ले गए थे शाहरुख खान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रीमियर को लेकर फराह खान ने किया बड़ा खुलासा
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में शाहरुख खान की दरियादिली को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में फराह खान ने बताया कि शाहरुख ने फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रीमियर के लिए करीब 50 लोगों की पूरी कास्ट और क्रू को अपने खर्च पर दुबई ले गए थे।
शाहरुख रखते हैं लोगों का ख्याल
फराह खान हाल ही में अभिनेता श्रेयस तलपड़े के घर अपने कुकिंग व्लॉग के लिए गई थीं, जहां उनके साथ उनके कुक दिलीप भी थे। बातचीत के दौरान दोनों ने साथ में की गई फिल्मों की यादें ताजा कीं और श्रेयस के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की।
इसी दौरान फराह ने शाहरुख खान की दरियादिली का जिक्र करते हुए बताया कि वह हमेशा अपने साथ काम करने वाले लोगों का खास ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल मराठी फिल्मों में भी काफी अलग-अलग और शानदार काम हो रहा है, और उनका बिजनेस भी काफी अच्छा है।
50 लोगों को करवाई थी दुबई ट्रिप
फराह ने बताया, ‘आजकल मराठी इंडस्ट्री में बहुत अच्छी फिल्में बन रही हैं। पहले रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आई और फिर ‘देऊल बैंड 2’, जिसमें शाहरुख खान ने अपने हिस्से के पैसे छोड़ दिए थे। उन्होंने करीब 42 लाख रुपये छोड़ दिए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘शाहरुख ऐसे ही हैं। जब ‘ओम शांति ओम’ का प्रीमियर लंदन में हुआ था, तब वह सबको साथ लेकर गए थे। उस समय हम सिर्फ चार लोग थे, लेकिन ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के समय वह करीब 50 लोगों को दुबई लेकर गए थे। इसमें डीओपी, म्यूजिक डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सभी शामिल थे।’
फराह ने हंसते हुए यह भी बताया कि इतनी थकान थी कि प्रीमियर के दौरान पूरी स्टार कास्ट ही सो गई थी।
'हेप्पी न्यू ईयर' के बारे में
फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि जैकी श्रॉफ ने भी अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें- ‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा
वहीं, मराठी फिल्म ‘देऊल बैंड 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के डायरेक्टर प्रवीन तर्दे ने भी इसकी सफलता का कुछ श्रेय शाहरुख खान की दरियादिली को दिया था।