पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani Says Shahrukh Khan Stil Works Like A New Comer And Shares Rehearsal Video With Him

‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 29 Jun 2026 04:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 29 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

Shah Rukh Khan: फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार शाहरुख खान के काम करने के तरीके को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Rajkumar Hirani Says Shahrukh Khan Stil Works Like A New Comer And Shares Rehearsal Video With Him
राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के काम करने के तरीके पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी स्टारडम के बावजूद भी शाहरुख आज भी एक ‘न्यूकमर’ की तरह काम करते हैं।

विज्ञापन

हर दिन भेजते हैं रिहर्सल वीडियो 
राजकुमार हिरानी ने आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वे हर दिन अपने रिहर्सल का वीडियो फोन पर रिकॉर्ड करते थे और उन्हें भेजते थे, ताकि वह उसे देख सकें। हिरानी ने कहा कि यह आदत देखकर उन्हें ऐसा लगता था जैसे वे किसी नए कलाकार के साथ काम कर रहे हों, न कि इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ।

विज्ञापन

Rajkumar Hirani Says Shahrukh Khan Stil Works Like A New Comer And Shares Rehearsal Video With Him
शाहरुख खान - फोटो : X

मेहनत को लेकर कही ये बात 
जब हिरानी से पूछा गया कि क्या पुराने और नए जमाने के एक्टर्स के बीच धैर्य और काम करने के तरीके में फर्क होता है, तो उन्होंने साफ कहा कि यह जनरेशन का नहीं बल्कि इंसान के एटीट्यूड का मामला है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। ये सभी अपने काम के लिए बेहद समर्पित हैं। वहीं मैंने रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी काम किया है और उनमें भी उतनी ही मेहनत और लगन देखी है।’

Rajkumar Hirani Says Shahrukh Khan Stil Works Like A New Comer And Shares Rehearsal Video With Him
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में साथ किया था काम
हिरानी ने आगे कहा कि कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जो सेट पर थकान की शिकायत करते रहते हैं और काम को लेकर सीमित सोच रखते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से व्यक्ति के स्वभाव पर निर्भर करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर कपूर सुबह 3 बजे मेकअप के लिए आ जाते थे, जबकि विक्की कौशल उनके साथ बैठकर लंबे समय तक काम पर चर्चा करते थे। इससे साफ है कि नई पीढ़ी के कलाकार भी उतने ही मेहनती हैं।

ये भी पढे़ें- ‘मुझे यकीन ही नहीं हुआ’, अक्षरा सिंह ने ‘ईथा’ का हिस्सा बनने पर जताई खुशी; श्रद्धा कपूर को लेकर कही ये बात

बता दें कि राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने साल 2023 की फिल्म ‘डंकी’ में साथ काम किया था, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed