जेनेलिया ने गंगा में लगाई डुबकी, 'वट पूर्णिमा' पर पति रितेश देशमुख को किया याद
Genelia DSouza: जेनेलिया देशमुख ने आज वट पूर्णिमा का त्योहार मनाया। इस खास दिन उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई, जिसकी खास झलक उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेनेलिया ने शेयर की खास झलक
जेनेलिया ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'वट पूर्णिमा' के त्योहार के दिन गंगा में डुबकी लगाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'Vat Purnima पर डुबकी लगाई और तुम्हें याद किया- मेरे पति रितेश।'
जेनेलिया और रितेश की जोड़ी
जेनेलिया और रितेश बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात साल 2000 के शुरुआत में उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने 3 फरवरी 2012 को महाराष्ट्रीयन और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी कर ली।
जेनेलिया और रितेश के दो बेटे हैं- रियान और राहिल। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और प्यारे पारिवारिक वीडियो शेयर करते रहते हैं। जेनेलिया और रितेश को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'राजा शिवाजी' में एक साथ देखा गया था।
क्या है 'वट पूर्णिमा'?
वट पूर्णिमा शादीशुदा महिलाओं का एक मुख्य हिंदू त्योहार है, जिसे खास तौर पर महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सावित्री और सत्यवान की कहानी से प्रेरणा लेकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन बरगद (वट) के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद मांगती हैं।
यह भी पढ़ें: ड्वेन जॉनसन ने प्रशंसक के माथे पर किया सिग्नेचर, देखें रॉक का वायरल वीडियो; बच्चों को दी खास सलाह