'शिव के पुत्र, पार्वती के गौरव'; पोस्टर के साथ जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का एलान; त्रिविक्रम के साथ मिलाया हाथ
Jr NTR Movie Announcement Poster: जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का एलान हो गया है। यह पौराणिक फिल्म है। इसमें अभिनेता नामी निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास एक माइथोलॉजिकल ड्रामा पेश करने जा रहे हैं। ऐसी अटकलें महीनों से चल रही थीं। अब इनकी पुष्टि भी हो गई है। आज सोमवार को पोस्टर रिलीज के साथ फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया गया है।
किस विषय पर होगी फिल्म?
बता दें कि जूनियर एनटीआर के इस प्रोजेक्ट पर महीनों से अटकलें थीं, जो अब खत्म हुईं। फिल्म का एलान कर दिया गया है। मगर, टाइटल सामने नहीं आया है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर होगा। जूनियर एनटीआर की यह फिल्म भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) पर आधारित बताई जा रही है।
दमदार पोस्टर रिलीज
कार्तिकेय को हिंदू धर्म में ज्ञान और विजय के देवता माना जाता है। सामने आए पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'शिव के पुत्र। पार्वती का गौरव। हमेशा रहने वाले सेनापति। एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ। पोस्टर पर त्रिशूल बना हुआ है। किसी किरदार की झलक पोस्टर में साझा नहीं की गई है।
फिल्म की कहानी का आधिकारिक एलान बाकी
पोस्टर में युद्ध से बर्बाद और आग की लपटों से घिरा एक नजारा दिख रहा है, जिसके बीचों-बीच एक विशाल त्रिशूल है। विज़ुअल डिटेल और कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) पर आधारित है। मेकर्स ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की कहानी या इससे जुड़ी पौराणिक प्रेरणा के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
दूसरी बार साथ काम कर रहे त्रिविक्रम और जूनियर एनटीआर
बता दें कि जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2018 में आई फिल्म 'अरविंदा समेथा वीरा राघव' में काम किया था। जूनियर एनटीआर की नई फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा। मेकर्स ने अभी ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं की हैं। फिलहाल, पोस्टर देखकर एनटीआर के फैंस उत्साहित हैं।