पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Squid Game actor O Yeong-su declared acquittal by South Korea Supreme Court in misconduct case

Squid Game: यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए 'स्क्विड गेम' फेम एक्टर ओ योंग-सु, जानें क्या था पूरा मामला

Mon, 29 Jun 2026 05:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Jun 2026 05:36 PM IST
सार

O Yeong-su Case Update: एक्टर ओ योंग-सु पर साल 2022 में लगे यौन उत्पीड़न के आरोप हटा दिए गए हैं। दक्षिण कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया।

विज्ञापन
Squid Game actor O Yeong-su declared acquittal by South Korea Supreme Court in misconduct case
अभिनेता ओ योंग-सु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' में ओल्ड मैन और प्लेयर नंबर 001 का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओ योंग-सु पर साल 2022 में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इस मामले पर दक्षिण कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभिनेता पर चल रहे मुकदमे का तीन साल बाद अंत कर दिया गया। कोर्ट ने निचली अदालत में ओ योंग-सु को बरी करने के फैसले को सही ठहराया है। 
विज्ञापन


2022 में कोर्ट पहुंचा था मामला
ओ योंग-सु पर 2022 में मुकदमा चलाया गया था, जिसमें उन्हें दोषी बताते हुए आठ महीने की जेल को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था।  हालांकि, अपील अदालत ने इस फैसले को खारिज करते हुए एक्टर को बरी कर दिया था। जिसके बाद अभियोजन पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दोबारा इस मामले पर याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सुरक्षित करते हुए एक्टर को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
विज्ञापन

Squid Game actor O Yeong-su declared acquittal by South Korea Supreme Court in misconduct case
'स्क्विड गेम' के एक सीन में अभिनेता ओ योंग-सु - फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने लगाए थे यह आरोप 
82 वर्षीय एक्टर पर 2017 में एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत के अनुसार एक्टर ओ योंग-सु ने एक रीजनल थिएटर टूर के दौरान बिना उनकी इजाजत लिए उन्हें गले लगाया। महिला का कहना था कि एक्टर यहीं नहीं रुके और उन्होंने महिला के गाल पर किस भी किया था।

Squid Game actor O Yeong-su declared acquittal by South Korea Supreme Court in misconduct case
अभिनेता ओ योंग-सु - फोटो : सोशल मीडिया
'स्क्विड गेम' से हुए दुनिभर में मशहूर 
एक्टर ओ योंग-सु ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'स्क्विड गेम' में अभिनय किया था। उन्होंने सीरीज में ओह इल-नाम का किरदार निभाया था। 2022 में एक्टर को इस सीरीज में अपनी परफॉर्मेंस के लिए टेलीविजन में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed