{"_id":"6a41d86ee3c2316087064603","slug":"welcome-to-the-jungle-box-office-collection-day-know-cocktail-2-and-main-wapas-aaunga-earning-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर 'वेलकम टू द जंगल' ने छापे नोट, 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आऊंगा' को भी दर्शकों ने दिया प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर 'वेलकम टू द जंगल' ने छापे नोट, 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आऊंगा' को भी दर्शकों ने दिया प्यार
Mon, 29 Jun 2026 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:59 AM IST
सार
Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकएंड पर बेहतरीन कमाई की है। बॉलीवुड फिल्मों के साथ साउथ की फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को शानदार कमाई की है। 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आउंगा' ने भी अच्छा कलेक्शन किया है। साउथ की फिल्में 'मां इंटी बंगारम' और 'पेद्दी' ने भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है।
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकएंड पर धूम मचाई है। रविवार को इसने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 20 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। प्री बुकिंग से भी यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 63.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म का रिव्यू पढ़ें: Welcome To The Jungle Review: डुबोने निकले थे दो हजार करोड़, क्या अक्षय ने गलती से बनाई पैसा वसूल फिल्म?

कॉकटेल 2 रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉकटेल 2
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने दसवें दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने आठवें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।

'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सोलहवें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 46.30 करोड़ रुपये हो चुका है।इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं।

सुपरगर्ल मूवी रिव्यू
- फोटो : X
सुपरगर्ल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ की कमाई में वीकएंड पर कोई बढ़ोतरी नहीं दिखी। इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 3.97 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म भारत में बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई। इसमें मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।