अक्षरा सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘इससे बड़ा मेरे लिए कुछ नहीं’; नेपाल बाढ़ पर कही ये बात
Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन महाराष्ट्र के मीरा भयंदर स्थित एक जैन ट्रस्ट में बच्चों के साथ समय बिताकर मनाया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। उन्होंने महाराष्ट्र के मीरा भयंदर में स्थित एक जैन ट्रस्ट में बच्चों के साथ अपना खास दिन बिताया। एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए किसी भी दूसरे तरह के सेलिब्रेशन से ज्यादा खास है।
बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
अक्सर शूटिंग में बिजी रहने वाली अक्षरा ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना जन्मदिन अपने बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हूं। जब भी मुझे समय मिलता है, क्योंकि हम अक्सर शूटिंग में रहते हैं और हमेशा बिजी रहते हैं। लेकिन जब भी मुझे शांति से समय बिताना होता है, मैं इन बच्चों के पास आती हूं।’
अक्षरा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यहां जो बिना किसी शर्त वाला प्यार हमें मिलता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा। इसलिए मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि मुझे आज यहां आने का मौका मिला।’
अक्षरा के लिए अपने जन्मदिन पर बच्चों के साथ समय बिताना काफी खास था। उन्होंने कहा, ‘शायद भगवान ने मुझे यह मौका दिया कि मुझे चुना गया और यहां लाया गया और मैं अपना जन्मदिन इनके साथ मना रही हूं। मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। मैंने पहले भी ऐसा किया है, जब भी मुझे मौका मिला है।’
Some birthdays are celebrated with parties. Others are celebrated by creating memories that last forever. ❤️
— riddhisiddhitrust (@RiddhiSiddhiCT) August 29, 2026
Actress Akshara Singh chose to spend her special day at Riddhi Siddhi Shelter Home, sharing smiles, laughter, cake, and precious moments with our incredible children. 🎂 pic.twitter.com/PRdKODj0aB
नेपाल में आई बाढ़ की खबर से थीं दुखी
नेपाल बाढ़ को लेकर अक्षरा ने कहा, ‘जब मैं नेपाल में हुई घटना के बारे में सुनती हूं, तो कहीं न कहीं मैं भी बहुत दुखी थी। मैं सोच रही थी कि जन्मदिन मनाना, केक काटना और मस्ती करना... मेरा मन ही नहीं कर रहा था कि मैं ये सब करूं। तो मैं सोच रही थी कि चलो बच्चों से मिलने जाते हैं, उनसे मिलते हैं, उनसे बात करते हैं और उनका बिना शर्त वाला प्यार लेते हैं और फिर सेट पर वापस जाते हैं।’
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह
- अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
- उन्होंने ‘तबादला’, ‘सरकार राज’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
- वह हिंदी सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा रह चुकी हैं।
- इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हिंदी-भोजपुरी फ्यूजन गाने ‘घिस घिस घिस’ में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें नेपाल में बाढ़ की तबाही देख अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘ये सब देखना बेहद दर्दनाक है’