बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने चौंकाया, 'आवारापन 2' गिन रही आखिरी सांसे
Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां इमरान की फिल्म मुश्किल से 1 करोड़ पार कर पा रही है। वहीं ‘हनुमान अंश’ करोड़ों में करोबार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में वीकेंड के बाद भी उछाल देखने को नहीं मिला। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई हर दिन बढ़ रही है। जानें शनिवार रहा किस फिल्म के नाम?
फिल्म ‘आवारापन 2’ का कितना रहा कलेक्शन?
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई का ग्राफ अब नीचे आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बेहतर होने की कुछ उम्मीद थी। जानें कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन…
- इस हफ्ते गुरुवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की थी।
- वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 96 लाख रुपये का करोबार किया।
- फिल्म की शनिवार को कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही।
- इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 146.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
- फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।
'हनुमान अंश' ने शनिवार को कितना कमाया?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई में हर दिन मुनाफा देखने को मिला है।
- फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 6.26 करोड़ का करोबार किया।
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
- फिल्म ने अपनी रिलीज डेट से अब तक 27. 38 करोड़ का कुल कलेक्शन किया।
- फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद मुख्य भूमिका में है।
‘टॉक्सिक’ के सामने टिकी ‘हनुमान अंश’
फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में औसत कमाई पर है। मगर इस बड़े बजट की फिल्म के सामने एक छोटे बजट वाली धार्मिक फिल्म हनुमान अंश की कमाई में इजाफा हो रहा है। दस लाख से ओपनिंग करने वाली फिल्म करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।