{"_id":"6a3ec5dc0bff50e9b403e044","slug":"shah-rukh-khan-reveals-why-he-carries-his-childhood-pic-in-his-pocket-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान अपने साथ क्यों रखते हैं बचपन की तस्वीर? सुनाया इससे जुड़ा खास किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शाहरुख खान अपने साथ क्यों रखते हैं बचपन की तस्वीर? सुनाया इससे जुड़ा खास किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
सार
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अपने साथ बचपन की अपनी एक तस्वीर रखते हैं। उन्होंने मंगलुरु में बताया है कि वह इसे हमेशा अपने पास क्यों रखते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान ने हाल ही में सिनेमा में 34 साल पूरे कर लिए हैं। वह इतने मशहूर हो चुके हैं कि फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी जानना चाहते हैं। आज सुपरस्टार मंगलुरु में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने खास अंदाज में मशहूर पोज दिया। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
शाहरुख खान ने सुनाया तस्वीर से जुड़ा किस्सा
इवेंट के दौरान, शाहरुख ने अपनी जेब से बचपन की एक पुरानी तस्वीर निकालकर दर्शकों को हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि यह उनके शुरुआती वर्षों की एकमात्र तस्वीर थी और इसे मंगलुरु में ही खींचा गया था।
दर्शकों को तस्वीर दिखाते हुए शाहरुख ने कहा, 'भले ही यह तस्वीर अभी थोड़ी अजीब लग सकती है, क्योंकि इसमें मैंने कपड़े नहीं पहने हैं। यह मेरे बचपन की एकमात्र तस्वीर है, जो मंगलुरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के एक बाल्टी में बैठा हूं।'
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
मंगलुरु में बिताए थे पांच साल
शाहरुख का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने अपने बचपन के शुरुआती पांच साल मंगलुरु में अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ बिताए थे। शहर के साथ उनके इस जुड़ाव ने इस पल को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख ने किया परफॉर्म
एक्टर ने कन्नड़ भाषा में भी फैंस का अभिवादन किया, जिससे भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। बाद में उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गानों के साथ-साथ 'झूमे जो पठान' और 'छम्मक छल्लो' जैसे हिट गानों पर भी परफॉर्म किया।
विज्ञापन
5 of 5
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखेंगी, जो इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।