‘मेरी मां काठमांडू से हैं’, नेपाल में आई बाढ़ से टूटा सुनीता आहूजा का दिल, मदद का किया वादा; कही ये बात
Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनीता का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन नेपाल हमेशा से उनके दिल के बेहद करीब रहा है। इसकी वजह उनके परिवार का नेपाल से जुड़ा होना है। उनकी मां और दादी दोनों काठमांडू से हैं। नेपाल में आई बाढ़ को लेकर सुनीता ने चिंता जाहिर की है।
नेपाल में आई बाढ़ पर क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सुनीता ने कहा, ‘नेपाल में इतनी भयानक बाढ़ देखकर दिल टूट गया है। मेरा जन्म वहां नहीं हुआ, लेकिन मेरी मां और दादी काठमांडू से हैं। मैं हर साल नए साल पर अपनी बेटी के साथ नेपाल जाती हूं। 1 जनवरी को हम पशुपतिनाथ मंदिर जरूर जाते हैं और उनके आशीर्वाद के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश कर रही हूं, जो यह सुनिश्चित कर सके कि मेरा डोनेशन सही लोगों तक पहुंचे। मैं जितना हो सके उतना दान करना चाहती हूं, क्योंकि नेपाल मेरे बहुत करीब है और यह मेरी मातृभूमि है। मैं इंडस्ट्री के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आगे आएं और नेपाल के लोगों की मदद के लिए योगदान दें।’
आखिरी बार ‘लॉकअप 2’ में नजर आई थीं सुनीता
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज ‘लॉक अप 2: सच या सजा’ में देखा गया था।
ये भी पढ़ें- कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर 'रोडीज' के पूर्व जज ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल करने वालों से किए सवाल; जानिए क्या?