10 साल बाद हुए अलग हुए कोर्टनी कॉक्स और जॉनी मैकडैड, जानें क्या रही वजह
Courteney Cox Johnny McDaid Spilt: कोर्टनी कॉक्स और जॉनी मैकडैड 10 साल से ज्यादा साथ रहने के बाद अब अलग हो गए हैं। जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स' की अभिनेत्री कोर्टनी कॉक्स और 'स्नो पेट्रोल' बैंड के म्यूजिशियन जॉनी मैकडैड का रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों 10 साल से भी ज्यादा समय से साथ थे।
रिश्ते का सफर
एएनआई के अनुसार, कोर्टनी कॉक्स और जॉनी मैकडैड की मुलाकात साल 2013 के आखिर में एक हाउस पार्टी में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। रिश्ते के 9 महीने बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी, लेकिन 2015 के आखिर में उनकी सगाई टूट गई। साल 2016 में दोनों फिर से साथ आ गए, लेकिन इस बार उन्होंने दोबारा सगाई नहीं की।
इस जोड़ी को आखिरी बार सितंबर 2025 में 'US ओपन' के दौरान एक साथ देखा गया था। इससे पहले जुलाई 2025 में कोर्टनी ने जॉनी के 48वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया था। लेकिन अब 10 साल के बाद कोर्टनी कॉक्स और जॉनी मैकडैड अलग हो चुके हैं।
पहले भी थेरेपी के दौरान हुआ था ब्रेकअप
कोर्टनी ने साल 2024 में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब 2015 में उनका पहली बार ब्रेकअप हुआ था, तो वह एक कपल्स थेरेपी सेशन के दौरान हुआ था। कोर्टनी ने कहा था, 'मुझे अंदाजा भी नहीं था कि जॉनी ब्रेकअप करने वाला है। मैं गहरे सदमे और दर्द में थी। लेकिन जॉनी भी रिश्ते में बहुत तकलीफ में था, इसलिए उसने अपने दिल की भलाई के लिए ऐसा किया।'
कोर्टनी ने यह भी माना था कि उस ब्रेकअप ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने और अपनी कमियों को समझने में मदद की थी, जिसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहीं। लेकिन अब यह कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं करीना कपूर की रोल मॉडल? अपनी बहन करिश्मा के बारे में कही यह खास बात; बोलीं- 'आपके बिना मैं एक मिनट...'