प्रकाश राज ने फिर किया CJP का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना; कहा- ‘लड़ाई जारी रखो, हम आपके साथ हैं’
Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर कॉकरेच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है और उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं।’
लड़ाई जारी रखो, हम साथ हैं
दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मामला सामने आया, जिसमें अनिकेत पाटिल नाम के एक छोटे कारोबारी पर दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। अनिकेत प्रदर्शन कर रहे लोगों को चाय बांट रहे थे। इस पर अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस उनके चाय-पानी में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रही है।
प्रकाश राज ने इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए तंज भरे अंदाज में लिखा, ‘क्योंकि वह ‘सुप्रीम चायवाला’ के लिए खतरा है।’ साथ ही उन्होंने अभिजीत दिपके को समर्थन देते हुए कहा कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।
Because he is a threat to Supreme Chaiwala @abhijeet_dipke you continue your fight we stand by you .. #justasking https://t.co/tme3yNiIaL
— Prakash Raj (@prakashraaj) June 29, 2026
क्यों जारी है CJP का प्रोटेस्ट?
बता दें कि कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) देशभर में प्रदर्शन कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, खासकर NEET पेपर लीक को लेकर विवाद सामने आया है।
रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, ताकि इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचा जा सके।
पहले भी प्रकाश राज ने किया था CJP का समर्थन
इससे पहले भी प्रकाश राज बेंगलुरु में हुए CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने मंच से युवाओं का समर्थन करते हुए कहा था कि देश के युवा अब अपने हक के लिए खुद लड़ने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- ‘हर दिन रिहर्सल का वीडियो भेजते हैं’, शाहरुख खान की मेहनत ने किया हैरान; राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा
प्रकाश राज ने अपने भाषण में कहा,’चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए। आप लोग राजनीति कर रहे हैं, जबकि हमें अपना काम करना है। अब देश के युवाओं ने फैसला कर लिया है कि वे अपने भविष्य और सपनों के लिए खुद लड़ेंगे।’