पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fast & Furious Actor Tyrese Gibson Arrived Jamnagar To Attend Ambani family Event

‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फेम टायरेस गिब्सन जामनगर पहुंचे, अंबानी परिवार ने भारत बुलाया; देखें वायरल वीडियो

Sat, 27 Jun 2026 03:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Jun 2026 03:47 PM IST
सार

Actor Tyrese Gibson Arrived At Jamnagar: हॉलीवुड फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ में टायरेस गिब्सन ने उम्दा अभिनय किया था। इस फिल्म ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच भी पॉपुलर कर दिया। इन दिनों में वह भारत में हैं। अंबानी परिवार के इंविटेशन पर जामनगर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Fast & Furious Actor Tyrese Gibson Arrived Jamnagar To Attend Ambani family Event
टायरेस गिब्सन जामनगर पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

जामनगर के एयरपोर्ट से ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फेम एक्टर टायरेस गिब्सन का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह मुस्कुराते हुए पैपराजी से मिल रहे हैं, डांस कर रहे हैं। वह अंबानी परिवार के खास इंविटेशन पर जामनगर आए हैं। कुछ दिन वह अंबानी परिवार के मेहमान बनकर जामनगर में रहेंगे। 

विज्ञापन

पैपराजी को जमकर दिए टायरेस गिब्सन ने पोज 
वायरल वीडियो में टायरेस गिब्सन पैपराजी को दूर से हैलो करते हैं, फिर नाचते हुए नजर आते हैं। एक महिला भी उनके साथ नजर आती हैं। दोनों पैपराजी के कहने पर जमकर फोटो पोज देते हैं। फिर अपनी गाड़ी में बैठकर अंबानी परिवार से मिलने चले जाते हैं।  

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Fast & Furious Actor Tyrese Gibson Arrived Jamnagar To Attend Ambani family Event
फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' - फोटो : एक्स- @TheFastSaga

चार साल पहले ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रैंचाइज में आए थे नजर 
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रैंचाइजी में टायरेस गिब्सन ने रोमन पियर्स का किरदार निभाया था। एक्टर बनने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की थी, फिर म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा। बाद में जाकर एक्टिंग करने लगे। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के लास्ट फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें टायरेस के अलावा विन डीजल, मिशेल रोड्रिगेज, क्रिस ब्रिजेस, जॉन सीना, नताली इमैनुएल, जोर्डाना ब्रूस्टर, सुंग कांग, स्कॉट ईस्टवुड, डेनिएला मेलचियोर, एलन रिचसन, हेलेन मिरेन, ब्री लार्सन, रीटा मोरेनो, जेसन स्टैथम, जेसन मोमोआ और चार्लीज थेरॉन जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed