पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Niharika Nm React as Raghav Juyal Shares Poster of His Upcoming Film Bhai Tera Star Hai

Niharika Raghav: सामने आया राघव-निहारिका के रिश्ते का सच? एक्टर ने साझा किया पोस्टर; लिखा- ‘नया स्टार आ रहा है

Tue, 30 Jun 2026 01:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 30 Jun 2026 01:06 PM IST
सार

Raghav Juyal Upcoming Film Poster: यूट्यूबर निहारिका एनएम से लिंकअप की खबरों के बीच राघव जुयाल ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया है। निहारिका ने इस पोस्टर पर रिएक्शन किया है, इस पोस्टर को निहारिका को भी टैग किया गया। इससे इनके रिश्ते का सच फैंस को समझ आने लगा है। 

विज्ञापन
Niharika Nm React as Raghav Juyal Shares Poster of His Upcoming Film Bhai Tera Star Hai
राघव जुयाल और निहारिका एनएम के रिश्ते का सच आया सामने - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal

विस्तार

राघव जुयाल अब बड़े पर्दे पर हीरो का किरदार निभाएंगे। मंगलवार को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर पर उनके दोस्तों, बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया। साथ ही एक खास कमेंट भी नजर आया, जिसे देखकर फैंस चौंक गए। यह कमेंट था यूट्यूबर निहारिका का, जिन्हें कल तक राघव की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जा रहा था। लेकिन पोस्टर रिलीज के बाद मामला कुछ और ही एंगल ले रहा है। 

विज्ञापन

राघव के पोस्टर पर निहारिका ने क्या किया कमेंट? 
निहारिका एनएम ने राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘माय ब्वॉय।’ आगे मैजिक इमोजी भी साझा किया। निहारिका को भी इस पोस्टर में टैग किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निहारिका और राघव दोनों इस आगामी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

दोनों ने पिछले दिनों जो रोमांटिक फोटो शेयर की थीं, वो इस फिल्म से जुड़ी थीं। ऐसे में इनकी लिंकअप की खबरें पूरी तरह से झूठी साबित हो जाती हैं। 

सेलेब्स ने भी राघव को सराहा
राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के पोस्टर पर कोरियोग्राफर रेमाे डिसूजा, एक्टर सिद्धार्थ जाधव, रजत बेदी जैसे सेलेब्स भी हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए। इस तरह से सभी ने राघव की नई फिल्मों को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)


 

Niharika Nm React as Raghav Juyal Shares Poster of His Upcoming Film Bhai Tera Star Hai
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में भी राघव आएंगे नजर?
राघव जुयाल शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी एक अहम किरदार कर रहे हैं। साथ ही वह साउथ की फिल्म 'द पैराडाइज' में भी नजर आएंगे, इसमें वह नेगेटिव रोल करने वाले हैं। फिल्म में लीड रोल में अभिनेता नानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed