पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Starrer Pralay To Go On Floors In September Major Shoot Planned In Australia

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग; कौन होंगी एक्ट्रेस

Tue, 30 Jun 2026 01:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 30 Jun 2026 01:42 PM IST
सार

Update On Pralay: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है वो नई अपडेट…

विज्ञापन
Ranveer Singh Starrer Pralay To Go On Floors In September Major Shoot Planned In Australia
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय पर नई अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'धुरंधर' की सफलता के बाद फैंस रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म 'प्रलय' के बारे में अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्ममेकर जय मेहता की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो सकती है। साथ ही फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा।

विज्ञापन

सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रलय' की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक सोर्स ने पिंकविला को बताया, ‘रणवीर 2026 के दूसरे हाफ में जय मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन


शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी और उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी है। फिल्म के बड़े पैमाने और जॉनर को देखते हुए इसके लिए जबरदस्त फिजिकल और इमोशनल तैयारी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अभी ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है, जहां जय मेहता और उनकी टीम उन टेक्नीशियन्स के साथ मिलकर काम कर रही है जो पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स प्रोडक्शन शुरू होने से पहले फिल्म की विशाल पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।

फिल्म में वीएफएक्स का होगा जबरदस्त इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रलय' काफी हद तक विजुअल इफेक्ट्स पर निर्भर करेगी और राइटिंग टीम स्क्रीनप्ले और फिल्म की बड़ी जॉम्बी दुनिया को बेहतर बनाने का काम जारी रखेगी। कहा जा रहा है कि रणवीर भी डेवलपमेंट प्रोसेस के दौरान क्रिएटिव चर्चाओं में एक्टिव रूप से शामिल हैं।

Ranveer Singh Starrer Pralay To Go On Floors In September Major Shoot Planned In Australia
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्म होगी ‘प्रलय’
खबरों के मुताबिक, लगभग 300 करोड़ रुपए के बजट में बनने वाली 'प्रलय' रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्म हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि कल्याणी प्रियदर्शन को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है, जो बॉलीवुड में उनका डेब्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed