FIFA 2026: मोरक्को की जीत पर खुशी से झूमीं नोरा फतेही, स्टेडियम में मनाया जश्न; पोस्ट कर लिखा- ऐतिहासिक मैच
Nora Fatehi Celebrate Morocco Football Team Victory: फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स को मोरक्को ने हराया है। इस जीत का जश्न बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही भी मना रही हैं। जानिए, क्या है उनका मोरक्को से खास कनेक्शन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरक्को की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्डकप में धमाल मचा दिया, नीदरलैंड्स की टीम को हराकर अपने फैंस को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया। इस जश्म में बॉलीवुड की मशहूर डांसर, एक्ट्रेस नोरा फतेही भी शामिल हुईं। वह स्टेडियम में मोरक्को की जीत के बाद अपनी खुशी को जाहिर कर रही थीं। मंगलवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी उन्होंने मोरक्को फुटबॉल टीम के लिए साझा की हैं। आखिर मोरक्को के लिए नोरा के दिल में इतना प्यार क्यों है? यहां जानिए।
मोरक्को से नोरा फतेही का खास कनेक्शन
नोरा फतेही 2014 से बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। बतौर एक्ट्रेस, डांसर, सिंगर वह काम कर रही हैं। वैसे तो नाेरा का जन्म और पालन-पोषण कनाडा के टोरंटो में हुआ था। लेकिन उनके पिता और मां दोनों ही मोरक्कन मूल की हैं। इस तरह से नोरा फतेही की जड़ें भी जाकर मोरक्को से जुड़ती हैं। यही वजह है कि वह मोरक्को की फुटबॉल टीम की जीत का जश्न मना रही हैं।
माेरक्को की जीत को नोरा ने बताया ऐतिहासिक
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मोरक्को टीम की जीत का जश्न मना रही हैं। अपनी खुशी को जाहिर कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘एक ऐतिहासिक मैच, जिसने सभी की धड़कनें बढ़ा दीं। मोरक्को टीम को राउंड ऑफ 32 का रोमांचक मुकाबला जीतने पर बधाई। यह फुटबॉल का बेहतरीन चेहरा है। वाकई फीफी वर्ल्ड कप जादुई चीज है।’
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। फुटबाॅल फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।
A post shared by Gianni Infantino - FIFA President (@gianni_infantino)
नोरा फतेही ने कुछ वक्त पहले एक फिल्म 'केडी द डेविल' में आइटम सॉन्ग किया था, जो कि विवादों में घिर गया था। वह एक्टिंग भी कई फिल्मों में कर चुकी हैं। साथ ही अब बतौर सिंगर, डांसर भी वह लाइव शो करने लगी हैं। इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप का खुमार नोरा के सिर चढ़कर बोल रहा है।