जब अक्षय खन्ना को नहीं पहचान पाईं तिलोत्तमा शोम, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा; सनी देओल को लेकर कही ये बात
Tillotama Shome: तिलोत्तमा शोम ने बताया कि आखिर क्यों ‘इक्का’ के सेट पर वो अक्षय खन्ना को नहीं पहचान पाईं। वजह जान हो जाएंगे हैरान…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें एक बार फिर अक्षय खन्ना ने अपने अंदाज से सभी को प्रभावित किया है। इस फिल्म में सनी देओल, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तिलोत्तमा ने बताया कि कैसे वह फिल्म के सेट पर अक्षय को पहचान नहीं पाईं और उनके पास से गुजर गईं, जिसके बाद अक्षय ने उन्हें वापस बुलाया।
अक्षय खन्ना को देखकर आगे बढ़ गईं तिलोत्तमा
'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक किस्सा शेयर करते हुए तिलोत्तमा ने बताया कि एक बार जब वह काम खत्म करके घर लौट रही थीं, तो एक आदमी मुस्कुराते हुए उनकी तरफ आया, लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाईं।
उन्होंने कहा कि मैंने अक्षय खन्ना को कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा था, लेकिन एक दिन जब मैं काम खत्म करके निकल रही थी, तो एक आदमी मुस्कुराते हुए मेरी तरफ आ रहा था। मैंने बस मुस्कुराकर आगे बढ़ना चाहा, तभी उसने कहा, 'तिलोत्तमा'। जब मैं मुड़ी तो देखा कि वह अक्षय खन्ना थे। मैं उन्हें पहचान नहीं पाई क्योंकि वह मुस्कुरा रहे थे। वह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।
सनी देओल को बताया नेक इंसान
स्टेज पर अपनी स्पीच के दौरान तिलोत्तमा भावुक भी हो गईं। उन्होंने सनी देओल के साथ काम करने पर खुशी जताई और उन्हें एक नेक इंसान बताया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा शामिल हुए, लेकिन अक्षय खन्ना इसमें नहीं आए।
‘इक्का’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर वकील की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में सनी को कोर्ट में एक अहम केस लड़ने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है।
'इक्का' की कहानी सनी के निभाए एक मशहूर वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया किरदार) का केस लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
इस अचानक हुई मुलाकात से पुराने जख्म फिर से ताजा हो जाते हैं और वह एक ऐसे केस में फंस जाते हैं जो उनके सिद्धांतों को चुनौती देता है। सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी अहम किरदारों में हैं। ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।