पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Get Irritated With Paps As She Steps Out With Zaheer Iqbal And Shatrughan Sinha See Viral video

पैपराजी पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर और पिता शत्रुघ्न के साथ आईं नजर; देखें वायरल वीडियो

Tue, 30 Jun 2026 12:08 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:08 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ डिनर पर गई थीं। इस दौरान वह पैपराजी से काफी नाराज नजर आईं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Get Irritated With Paps As She Steps Out With Zaheer Iqbal And Shatrughan Sinha See Viral video
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर पैपराजी को हंसकर पोज देती हैं, लेकिन हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर वह उनकी हरकतों से काफी परेशान हो गईं। सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ डिनर पर गई थीं। जब वे रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपराजी की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद सोनाक्षी, पैपराजी से काफी नाराज नजर आईं। 

विज्ञापन

Sonakshi Sinha Get Irritated With Paps As She Steps Out With Zaheer Iqbal And Shatrughan Sinha See Viral video
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ था रेस्टोरेंट के बाहर?
रेस्टोरेंट से निकलते समय सोनाक्षी ने पहले तो फोटोग्राफर्स का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। लेकिन जब फोटोग्राफर्स लगातार तस्वीरें और वीडियो खींचते रहे, तो सोनाक्षी का सब्र टूट गया। सोनाक्षी ने पैपराजी से कहा, 'अब बस करो।' इसके बाद सोनाक्षी ने पैपराजी से हाथ जोड़कर कहा, 'बस, दोस्तों। धन्यवाद। शुभ रात्रि।' सोनाक्षी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mr.Dadhiwala (@mrdadhiwalaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

जहीर ने भी किया अनुरोध
जब कैमरे बंद नहीं हुए, तो जहीर इकबाल ने भी पैपराजी से शूटिंग रोकने को कहा। इसके बाद सोनाक्षी ने दोबारा थोड़े कड़े शब्दों में कहा, 'दोस्तों… हो गया। हो गया। बस। धन्यवाद।' इसके बाद पूरा परिवार गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार' और 'हॉलिडे' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। पिछले कुछ समय में ओटीटी पर आई उनकी सीरीज 'दहाड़' और 'हीरामंडी' में उनके काम की काफी तारीफ हुई है।

सोनाक्षी और जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। यह एक निजी समारोह था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखा था। इस पार्टी में सलमान खान, रेखा, तब्बू, अनिल कपूर और काजोल जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों ने साल 2022 में आई फिल्म 'डबल एक्सएल' में एक साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: जब बिंदु ने खींचे थे रंजीत के कान, अभिनेता ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed