पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis condoles theatre and film personality Vijaya Mehta demise

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजया मेहता के निधन पर जताया शोक, बोले- 'मराठी थिएटर की दुनिया...'

Wed, 01 Jul 2026 10:03 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 01 Jul 2026 10:03 AM IST
सार

Vijaya Mehta Death: मराठी थिएटर की दिग्गज निर्देशक और अभिनेत्री विजया मेहता का मंगलवार रात निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजया मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis condoles theatre and film personality Vijaya Mehta demise
देवेंद्र फडणवीस -विजया मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी थिएटर की मशहूर अभिनेत्री और फिल्मकार विजया मेहता का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेत्री विजया मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
पीटीआई से बातचीत के दौरान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजया मेहता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विजया मेहता का जाना मराठी थिएटर की दुनिया में एक बड़े दौर का खत्म होना है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं जताते हुए कहा कि दुख के इस समय में वह उनके साथ हैं।

फडणवीस ने यह भी कहा कि विजया मेहता ने एक अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता के रूप में थिएटर और फिल्मों पर अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है। उन्होंने अभिनय में नाम कमाने के बाद कई बेहतरीन नाटकों का निर्दाशन किया और नए कलाकारों को काम सिखाया। फिल्मों में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मराठी थिएटर को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान देने वाली विजया मेहता 91 साल की थीं। जाने-माने एक्टर विजय केंकरे ने बताया कि विजया जी को लोग प्यार से 'बाई' बुलाते थे और उन्होंने दक्षिण मुंबई में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।

विजया मेहता ने 'एक शून्य बाजीराव' और 'अजब न्याय वर्तुलाचा' जैसे चर्चित नाटकों का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने 'राव साहेब' और 'पेस्टनजी' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ आनंद ने की 'अल्फा' के निर्देशक शिव रवैल की तारीफ, लिखा- 'बेटा बाप पर ही जाता है'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed