पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha Movie Actor Alia Bhatt Befitting Reply To Heckler In Event Video Goes Viral

Alpha: आलिया पर हुआ समय रैना की संगत का असर, मजाक बनाने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब; वायरल हुआ वीडियो

Wed, 01 Jul 2026 12:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:45 PM IST
सार

Alia Bhatt Viral Video: ‘अल्फा’ को रिलीज होने में चंद दिन बाकी हैं, ऐसे में आलिया भट्ट अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हालिया एक प्रमोशन में उनका अलग अंदाज देखकर फैंस दंग रह गए। जिस तरह से उन्होंने अपना मजाक बनाने वाले शख्स को जवाब दिया, उनका वो अंदाज वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Alpha Movie Actor Alia Bhatt Befitting Reply To Heckler In Event Video Goes Viral
आलिया भट्ट और समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@jecrcuniversity

विस्तार

हाल ही में आलिया भट्ट राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी में पहुंचीं। अपनी फिल्म का प्रमोशन वह कॉलेज के बच्चों के बीच कर रही थीं। इस बीच कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने उन्हें मजेदार सवाल पूछे। वहीं किसी ने बीच ही टोक दिया और अटपटा सा जवाब दिया। इस पर आलिया भट्ट ने जो जवाब दिया, वह अब वायरल हो रहा है। जानिए, ऐसा क्या जवाब आलिया भट्ट ने टोकने वाले कॉलेज स्टूडेंट को दिया। यह वीडियो देखकर कई यूजर्स का कहना है कि आलिया भट्ट पर स्टैंडअप कॉमेडी समय रैना का असर पड़ने लगा है, वह भी मुंहफट बन चुकी हैं। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने क्या जवाब दिया था? 
वायरल वीडियो में आलिया भट्ट से एक कॉलेज स्टूडेंट ने पूछा, ‘आप इंडियाज गॉट लेटेंट जैसे अनफिल्टर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए कैसे तैयार हो गईं?’ आलिया इस सवाल का जवाब देतीं, इससे पहले ही एक कॉलेज स्टूडेंट ने कहा, ‘पैसा।’ इस आलिया ने कहा, ‘किसने बोला ये, किसी गरीब आदमी ने।’ इस बात सुनकर हॉल में मौजूद सभी स्टूडेंट्स हंसने लगे, आलिया के जवाब पर तालियां बजाने लगे। 

विज्ञापन

बता दें कि यही डायलॉग स्टैंडअप कॉमेडी समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कहा था। जब यह बात उन्होंने कही थी तो आलिया शो में बतौर गेस्ट मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JECRC University (@jecrcuniversity)


कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’? 
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed