पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha Starring Alia Bhatt To Dhamaal 4 And Spider Man Brand New Day Movies Releases in July Month

जुलाई में होगी फिल्मों की बारिश, ‘अल्फा’ से लेकर ‘धमाल 4’ तक जमाएंगी रंग; हॉलीवुड-साउथ मूवीज भी दिखाएंगी दम

Wed, 01 Jul 2026 11:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

Movies Releases in July Month: एक तरफ जुलाई महीने में माैसम ने करवट ली है, बरखा की रिमझिम बूंदें मन को सुकून दे रही हैं, वहीं थिएटर में भी कई फिल्में दर्शकों का मनाेरंजन करने के लिए तैयार हैं। जानिए, जुलाई महीने में कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 

विज्ञापन
Alpha Starring Alia Bhatt To Dhamaal 4 And Spider Man Brand New Day Movies Releases in July Month
जुलाई में रिलीज होंगी कई फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी रिमझिम फुहार, तो कभी झमाझम बारिश होगी, कभी सिर्फ टिप-टिप करके पानी बरसेगा। यह सारे नजारे जुलाई के महीने में देखने को जब-तब मिल जाएंगे। सिनेमाघरों में भी फिल्मों की बारिश जुलाई महीने में भरपूर होगी, कहने का मतलब है कि कई फिल्में थिएटर में रिलीज हाेंगी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ तक के बड़े स्टार की फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश करेंगी। यहां, जानिए कौन सी फिल्में इस महीने रिलीज होंगी। 

विज्ञापन

Alpha Starring Alia Bhatt To Dhamaal 4 And Spider Man Brand New Day Movies Releases in July Month
फिल्म 'अल्फा' और 'धमाल 4' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में मिलेगा एक्शन-कॉमेडी का डबल डोज

  • अल्फा: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर और शिव रावल निर्देशित स्पाई ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • बेबी डू डाई डू: हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हुमा कुरैशी का अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। वह एक फीमेल वुमन किलर का रोल कर रही हैं। फिल्म को नचिकेत सामंत ने निर्देशित किया है। 
  • धमाल 4: इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी थिएटर में दस्तक देगी। इसमें एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। अपनी कॉमेडी के लिए यह फ्रैंचाइज जानी जाती है। इस बार देखना होगा ये दर्शकों को हंसा पाते हैं या नहीं। यह फिल्म 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी।  
  • द इंडिया स्टोरी: श्रेयस तलपदे स्टारर फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को चेतन डीके ने निर्देशित किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल भी हैं। बड़ी फिल्मों के अलावा कुछ अलग कहानी कहती बॉलीवुड फिल्में भी जुलाई में रिलीज होंगी। इसमें ‘उत्तर दा पुतर’ और ‘तेरा यार हूं मैं’ 24 जुलाई को रिलीज होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Alpha Starring Alia Bhatt To Dhamaal 4 And Spider Man Brand New Day Movies Releases in July Month
फिल्म 'राव बहादुर' और 'नागबंधन' - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्में भी मचाएंगी धमाल 
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्में भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होंगी। कई फिल्मों की चर्चा भी सोशल मीडिया पर हो रही है। 

  • नागबंधम : यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को देश और दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होगी। विराट कर्णा और नाभा नतेश स्टारर यह एक माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक नामा हैं।  
  • राव बहादुर: वेंकटेश महा निर्देशित फिल्म ‘राव बहादुर’ भी 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस तेलुगु साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म में सत्यदेव लीड रोल में हैं। 
  • विश्वम्भरा: मेगास्टार चिरंजीवी की यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इसे मल्लीदी वशिष्ठ ने निर्देशित किया है। फिल्म में तृषा कृष्णन, कुणाल कपूर और आशिका रंगनाथ जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • लेनिन: अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोर्से की तेलुगु एक्शन फिल्म ‘लेनिन’ 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बुरु ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन

Alpha Starring Alia Bhatt To Dhamaal 4 And Spider Man Brand New Day Movies Releases in July Month
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्में भी देंगी थिएटर में दस्तक
हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी भारत में अच्छा-खासा क्रेज रहता है। खासकर सुपरहीरो वाली हॉलीवुड फिल्में दर्शक ज्यादा देखते हैं। जुलाई में भी कई बड़ी हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 
  • स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे: टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर यह फिल्म इंग्लिश के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी। डेस्टिन डैनियल क्रेटन निर्देशित यह फिल्म 30 जुलाई को भारत में रिलीज होगी। जबकि अमेरिका में 31 जुलाई को रिलीज होगी।
  • मोआना: डिज्नी प्रोडक्शन की फिल्म ‘मोआना’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। इस थॉमस काइल ने  निर्देशित किया है। फिल्म में कैथरीन ने मोआना का रोल किया है, वहीं ड्वेन जॉनसन ने डेमीगॉड माउई का रोल निभाया है। 
  • द ओडिसी: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म 'द ओडिसी' की इन दिनों खूब चर्चा है। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे नामी एक्टर्स नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed